जयपुर

डेढ़ माह से बंद पड़े ट्रैफिक पुलिस के कैमरे, एक सप्ताह में ठीक करने के निर्देश

जयपुर. यातायात संचालन और नियम तोडऩे वाले वाहन चालकों के खिलाफ ऑनलाइन कार्रवाई के लिए लगाए गए जयपुर ट्रैफिक पुलिस के कैमरे डेढ़ माह से बंद पड़े हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Dec 2023, 9:56 PM IST
Traffic Police
Traffic Police

जयपुर. यातायात संचालन और नियम तोडऩे वाले वाहन चालकों के खिलाफ ऑनलाइन कार्रवाई के लिए लगाए गए जयपुर ट्रैफिक पुलिस के कैमरे डेढ़ माह से बंद पड़े हैं। कमिश्नरेट अधिकारियों ने कैमरों की जानकारी ली तो यह हकीकत सामने आई।
एडिशनल पुलिस कमिश्नर राहुल प्रकाश ने मंगलवार को आईटीएमएस व ई-चालान प्रक्रिया से जुड़े तकनीकी अधिकारियों (एनआईसी, डीओआईटी, राजकॉम्प) व यातायात पुलिस के अधिकारियों की मीटिंग ली। इस दौरान आईटीएमएस कैमरों के चालानों, वॉयलेशन ऑन कैमरा ऐप के माध्यम से किए जा रहे नो-पार्किंग की कार्यवाही, ई-चालान डिवाइस से ऑनलाइन चालान व प्रशमन की समीक्षा बैठक भी ली। राहुल प्रकाश ने उपस्थित तकनीकी अधिकारियों को आगामी सात दिन में आईटीएमएस कैमरों एवं ई-चालान प्रक्रिया में उपयोग में लिए जा रहे डिवाइसों की जांच कर उनकी खामियों को दूर करने के निर्देश दिए।
आईटीएमएस के 6 में से 5 स्थानों पर लगे कैमरे बंद
आईटीएमएस के शहर में 6 जगह लगे कैमरों में से एक जगह ही चालू हैं। जेएलएन मार्ग स्थित कॉमर्स कॉलेज के पास लगे कैमरे चालू हैं। इसके अलावा सरस पार्लर, नेहरू गार्डन, पिंजरापोल गौशाला व वैशाली नगर में कैमरे बंद हैं।

Published on: