जयपुर

Jaipur Crime: बांग्लादेश से नाबालिग लड़कियों की तस्करी… जयपुर की होटल में देह व्यापार; मुख्य सरगना गिरफ्तार

Jaipur Prostitution Racket: जालूपुरा थाना पुलिस ने मानव तस्करी और नाबालिग लड़कियों से देह व्यापार करवाने के सनसनीखेज मामले में दस हजार रुपए के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है।

2 min read
Mar 25, 2026

जयपुर। राजधानी जयपुर में जालूपुरा थाना पुलिस ने मानव तस्करी और नाबालिग लड़कियों से देह व्यापार कराने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई के दौरान मुख्य सरगना और 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी बांग्लादेश से नाबालिग लड़कियों को अवैध रूप से भारत लाकर जयपुर समेत अलग-अलग शहरों में देह व्यापार के दलदल में धकेलता था।

पुलिस ने मामले के मुख्य सरगना होलपारा, असम हाल लीज होल्डर एके प्लेस, पोलोविक्ट्री निवासी गुल बहार अली उर्फ राहुल (32) को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी हुई है ​कि आरोपी ने बांग्लादेश से तस्करी कर लाई गई नाबालिग लड़कियों को कहां-कहां पर बेचा। फिलहाल, आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है। माना जा रहा है कि जल्द ही और भी कई बड़े खुलासे हो सकते है।

ये भी पढ़ें

Good News: जयपुर के इन इलाकों को दोहरी सौगात, 25 हजार घरों में पहुंचेगा बीसलपुर का पानी, 150 कॉलोनियों का बिजली तंत्र होगा मजबूत

डीसीपी (उत्तर) करण शर्मा ने बताया कि 29 जुलाई को सहायक परियोजना अधिकारी जयाशशि शर्मा और एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन जयपुर की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। 26 जुलाई 2025 को जालूपुरा थानाधिकारी ने दो नाबालिग लड़कियों को बालिका गृह में दाखिल करवाया था।

नाबालिग को अंकलेश्वर, कोलकाता, चेन्नई के बाद में जयपुर लाया गया

काउंसलिंग के दौरान एक नाबालिग ने बताया कि करीब एक साल पहले उसे बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत लाया गया। उसने खुलासा किया कि राहुल नामक दलाल उसे पहले अंकलेश्वर, फिर कोलकाता, चेन्नई और बाद में जयपुर लाया, जहां उसे देह व्यापार में धकेल दिया गया।

दूसरी नाबालिग को दो महीने पहले जयपुर लाया गया

दूसरी नाबालिग ने भी बताया कि दो महीने पहले अशोक नामक व्यक्ति ने उसे जयपुर में इस धंधे में झोंक दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी होटल लीज पर लेकर वहां देह व्यापार करवाता था। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने विशेष टीम का गठन कर फरार आरोपियों की तलाश की।

आरोपी राहुल दलाल पर 10 हजार रुपए का इनाम

पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार रात दबिश देकर इनामी बदमाश गुलबहार उर्फ राहुल को जयपुर के मानसरोवर स्थित इंडियन होटल में दबिश देकर गिरफ्तार किया। आरोपी राहुल दलाल पर 10 हजार रुपए का इनाम भी रखा गया था। अब पुलिस उससे पूछताछ कर पूरे नेटवर्क, सहयोगियों और अन्य पीड़िताओं के बारे में जानकारी जुटा रही है।

ये भी पढ़ें

रेल यात्रियों के लिए गुड न्यूज: राजस्थान के इस शहर से दौड़ेगी दूसरी अमृत भारत ट्रेन, UP का सफर होगा और आसान

Also Read
View All

अगली खबर