जयपुर

महाकुंभ में दर्दनाक हादसा : अब राजस्थान से प्रयागराज जाने वाली बसों और ट्रेनों को लेकर आई ये बड़ी खबर

प्रयागराज में महाकुंभ में हादसे में अब तक 14 लोगों से ज्यादा की मौत होने की खबर है। वहीं 50 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हो गए है।

less than 1 minute read
Jan 29, 2025

जयपुर। प्रयागराज में महाकुंभ में हादसे में अब तक 14 लोगों से ज्यादा की मौत होने की खबर है। वहीं 50 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हो गए है। लेकिन श्रद्धालुओं का अब भी जाना जारी है। राजस्थान से अब भी रोडवेज बसों व ट्रेनों का संचालन जारी है। अब तक बसों व ट्रेनों के रद्द या डायवर्ट होने को लेकर कोई आदेश जारी नहीं किया गया है।

राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के जीएम ट्रैफिक मनोज बंसल ने बताया कि हादसे को लेकर रोडवेज बसों का संचालन प्रभावित नहीं हुआ है। किसी भी रोडवेज बस को डायवर्ट या रद्द नहीं किया गया है। अभी 15 से 20 रोडवेज हर दिन प्रयागराज जा रही है। जिनका संचालन यथावत है।

वहीं उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकिरण ने बताया कि प्रयागराज में हादसा हुआ है। लेकिन राजस्थान से अभी ट्रेनें वैसे ही संचालित हो रही है, जैसे पहले संचालित हो रही थी। अभी किसी ट्रेन को रद्द या डायवर्ट नहीं किया गया है। आगे जैसी स्थिति रहेगी, उस आधार पर निर्णय लिया जाएगा।

Updated on:
29 Jan 2025 03:52 pm
Published on:
29 Jan 2025 10:59 am
Also Read
View All

अगली खबर