जयपुर

Train cancellation: रेल यात्रियों के लिए सूचना: दाना तूफान का असर राजस्थान तक, यह ट्रेन हुई दो दिन रद्द

Dana cyclone : दाना चक्रवात तूफान के कारण सुरक्षा व संरक्षा को देखते पुरी-अजमेर-पुरी का संचालन प्रभावित रहेगा। जिससे यात्रियों को परेशानी होगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह ट्रेन गुुरुवार को पुरी से और मंगलवार को अजमेर से रद्द रहेगी।

less than 1 minute read
Oct 23, 2024

जयपुर। पूर्वी तटीय रेलवे क्षेत्र में दाना चक्रवात तूफान के कारण सुरक्षा व संरक्षा को देखते पुरी-अजमेर-पुरी का संचालन प्रभावित रहेगा। जिससे यात्रियों को परेशानी होगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह ट्रेन गुुरुवार को पुरी से और मंगलवार को अजमेर से रद्द रहेगी।


अजमेर मंडल मुख्यालय के प्राप्त जानकारी के अनुसार दाना चक्रवात तूफान के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। जिसके कारण पुरी-अजमेर-पुरी रेल सेवा को रद्द किया गया है। इस कारण गाड़ी संख्या 20823 पुरी-अजमेर 24 अक्टूबर को रद्द रहेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 20824 अजमेर-पुरी 29 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

Updated on:
23 Oct 2024 04:44 pm
Published on:
23 Oct 2024 04:19 pm
Also Read
View All

अगली खबर