3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

DA Hike : राजस्थान में अभी तक घोषणा नहीं, आखिर क्यों, क्या नई सैलरी में आएगी डीए की बढ़ी हुई राशि !

Diwali Salary : केन्द्र सरकार ने गत 16 अक्टूबर को तीन प्रतिशत डीए बढ़ाने की घोषणा कर दी थी, लेकिन आठ दिन बीत जाने के बाद भी राजस्थान में डीए में बढ़ोतरी की घोषणा नहीं हुई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Rajesh Dixit

•

Updated: 23 Oct 2024, 6:24 PM IST

जयपुर। राजस्थान के सरकारी कर्मचारी महंगाई भत्ता (डीए) बढ़ने का इंतजार देख रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि अगले माह आने वाली सैलरी में ही महंगाई भत्ते की राशि बढ़कर आ जाए। ताकि दीपावाली की खुशियां दुगनी कर सकें, लेकिन राजस्थान में सरकार की ओर से अभी तक डीए की घोषणा नहीं हो पाई है। ऐसे में अक्टूबर माह की सैलरी में बढ़ा हुआ डीए आने की उम्मीद बहुत कम नजर आ रही है।

डीए की घोषणा में आखिर इतनी देरी क्यों?


केन्द्र सरकार ने गत 16 अक्टूबर को तीन प्रतिशत डीए बढ़ाने की घोषणा कर दी थी, लेकिन आठ दिन बीत जाने के बाद भी राजस्थान में डीए में बढ़ोतरी की घोषणा नहीं हुई है। एक संभावना यह भी जताई जा रही है कि डीए की घोषणा देरी से होती है तो बढ़ी हुई राशि नवम्बर माह की सैलरी में ही मिल पाएगी। बाकी जुलाई से अक्टूबर के बढ़े हुए महंगाई भत्ते का एरियर कर्मचारियों के जीपीएफ खाते में डाला जा सकता है। इससे सरकार पर वर्तमान में वित्तीय भार नहीं पड़ेगा।

क्या राजस्थान में भी तीन प्रतिशत बढ़ेगा डीए!


केन्द्र सरकार ने तीन प्रतिशत डीए बढ़ाया है। ऐसे में उम्मीद तो यही की जा रही है कि राज्य सरकार भी तीन प्रतिशत ही डीए बढ़ाएगी। यदि ऐसा होता है तो राजस्थान में भी सरकारी कर्मचारी का महंगाई भत्ता 53 फीसदी हो जाएगा।

दीपावली के कारण 30 को आ सकती है सैलरी


राज्य सरकार ने बोनस की घोषणा कर दी है। यह बोनस एकाध दिन में मिल जाएगा। वहीं दीपावली के कारण सरकार राज्य कर्मचारियों को सैलरी एक दिन पहले यानी 30 अक्टूबर को दे सकती है।

यह भी पढ़ें: Diwali gift : दीपावली से पहले तोहफा, आरपीएससी ने निकाली भर्ती, 24 अक्टूबर से ही भरे जाएंगे फार्म

यह भी पढ़ें: Dry day: राजस्थान में यहां चार दिन हुए ड्राई डे घोषित, नहीं बिकेगी शराब, आखिर क्या है मामला ?