जयपुर

ट्रांसफॉर्मर को छूते ही हुआ ब्लास्ट और शख्स के कपड़ों में लगी आग, फिर भी बची जान, देखें वीडियो

Transformer Explosion: बिजली के उपकरणों को हमेशा सावधानी से इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। इनमें झटका लगने का रिस्क होता है। वहीं खंभों और ट्रांसफॉमर्स में तो आग लगने का भी खतरा होता है और इनसे दूर रहना ही सही माना जाता है। इन्हें छूना बहुत ही खतरनाक होता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें एक ट्रांसफॉर्मर को छूने से ब्लास्ट हो गया। उसके बाद जो हुआ इसे चमत्कार ही कहा जा सकता है।

2 min read
May 04, 2023
transformer_explodes_but_man_still_survives_1.jpg
Transformer explodes but man still survives

बिजली के मामले को काफी खतरनाक माना जाता है। इसी वजह से बिजली के उपकरणों को हमेशा सावधानी से इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। इनमें झटका लगने का रिस्क होता है और इसी वजह से ये खतरनाक होते हैं। वहीं खंभों और ट्रांसफॉमर्स में तो झटके के साथ ही आग लगने का भी खतरा होता है और इनसे दूर रहना ही सही माना जाता है। इन्हें छूना बहुत ही खतरनाक होता है और इससे जान भी जा सकती है। आज सोशल मीडिया के इस दौर में अक्सर ही कई वीडियो देखने को मिलते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें एक शख्स ने ट्रांसफॉर्मर को हाथ लगाया तो इसमें ब्लास्ट हो गया। उसके बाद जो हुआ उसे देखने के बाद आप चमत्कार ही कहेंगे।


ट्रांसफॉर्मर को छूते ही हुआ ब्लास्ट

हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया गया है। यह वीडियो एक सीसीटीवी फुटेज का है। इस वीडियो में एक शख्स को दिखाया गया है जो एक ट्रांसफॉर्मर के पास जाता है। ट्रांसफॉर्मर बंद नहीं, बल्कि खुला हुआ होता है। ऐसे में वह शख्स ट्रांसफॉर्मर को हाथ लगता है। उसके हाथ लगाते ही ट्रांसफॉर्मर में ब्लास्ट हो जाता है। ब्लास्ट की वजह से शख्स के कपड़ों में आग भी लग जाती है।

ब्लास्ट के बाद भी बची जान

ट्रांसफॉर्मर में ब्लास्ट से शख्स के कपड़ों में आग लग जाती है और वह ज़मीन पर गिर जाता है। एक सेकंड के लिए लगता है कि वह उठ नहीं पाएगा। पर अगले ही पल वह तुरंत उठ खड़ा होता है और अपने कपड़ों में ल;लगी आग को बुझाने लगता है। जल्द ही वह शख्स अपने कपड़ों में लगी आग को बुझा लेता है और खड़े होकर वहाँ से चला जाता है। ट्रांसफॉर्मर में ब्लास्ट को इतने करीब से झेलने के बावजूद भी शख्स की जान बचना चमत्कार से कम नहीं है।


यह भी पढ़ें- बाइक सवार लुटेरों को लूटपाट की कोशिश पड़ी भारी, कार के मालिक ने मारी गोली, देखें वीडियो

वीडियो को मिला सही रिस्पॉन्स

ट्विटर पर ट्रांसफॉर्मर में ब्लास्ट के बावजूद शख्स की जान बचने के वीडियो को सही रिस्पॉन्स मिला है। इसे अब तक करीब 1,28,500 लोग देख चुके हैं और वीडियो व्यूज़ करीब 67,400 हैं। साथ ही इस पर अब तक 2,347 लाइक्स, 412 रीट्वीट्स, 31 कोट ट्वीट्स और 57 रिप्लाईस भी मिले हैं। इतना ही नहीं, इस ट्वीट को अब तक 87 लोगों ने बुकमार्क भी किया हैं।

यह भी पढ़ें- सांप ने किया हमला तो बिल्ली ने मारा थप्पड़, देखें वीडियो

Published on:
04 May 2023 02:10 pm