जयपुर

सरकारी स्कूल में पढेगा बच्चा तो मिलेगा पैसा, जानें क्या है योजना

कक्षा 1 से 5 के लिए निवास से एक किलोमीटर दूरी पर 10 रुपए व कक्षा 6 से 8 तक दो किलोमीटर अथवा अधिक दूरी के लिए 15 रुपए का प्रावधान
2 min read
• •
Updated: 27 Dec 2017, 8:18 PM IST
jaipur

जयपुर। ग्रामीण क्षेत्र में पढऩे वाले पहली से आठवीं कक्षा के बालक-बालिकाओं को भी शिक्षा विभाग ट्रांसपोर्ट वाउचर देगा। इस संबंध में दिशा-निर्देश बुधवार को जारी किए गए। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में एक से पांच के उन छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क परिवहन दिया जाएगा।

इन्हें मिलेगा लाभ
जिनके घर से एक किलोमीटर पर राजकीय प्राथमिक स्कूल नहीं है। वहीं कक्षा 6 से 8 तक के उन सभी छात्र—छात्राओं को इस योजना का लाभ दिया जाएगा, जिनके निवास स्थान से दो किलोमीटर की दूरी तक कोई राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नहीं है। पहली से पांचवी कक्षा तक के छात्र—छात्राओं को प्रति उपस्थिति दिवस के 10 रुपए व कक्षा 6 से 8 तक को15 रुपए दिए जाएंगे।

यह भी पढें : जयपुर में पैंथर का आतंक वीडियो में हुआ कैद, देखें कैसे दहशत के बीच मचा रहा हडकंप

सर्व शिक्षा अभियान के बजट से होगा संचालन
शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने बताया कि जिन स्थानों पर निर्धारित मानदंड के अनुसार विद्यालय संचालन संभव नहीं है, वहां निवास करने वाले 6 से 14 आयुवर्ग के सभी बालक-बालिकाओं को ट्रांसपोर्ट वाउचर दिया जाएगा। ट्रांसपोर्ट वाउचर योजना का वित्त पोषण सर्व शिक्षा अभियान में उपलब्ध बजट प्रावधान से होगा। योजना का संचालन राज्य स्तर पर राजस्थान प्राथमिक शिक्षा परिषद्, जिला स्तर पर डीपीसी और एडीपीसी-एसएसए, पंचायत स्तर पर पदेन पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी (पीईओ) एवं विद्यालय स्तर पर एसडीएमसी और एसएमसी करेगी।


अब तक 9 से 12वीं कक्षा के लिए थी योजना
शिक्षा विभाग अब तक केवल 9वीं से 12वीं कक्षा की बालिकाओं को ट्रांसपोर्ट वाउचर दे रही थी। जिसमें पांच किमी से अधिक दूरी पर स्कूल होने पर छात्रा को हर दिन के 20 रुपए दिए जा रहे थे।

Published on: