जयपुर

Jaipur Accident: चैकिंग के दौरान ट्रक ने ड्यूटी पर तैनात RTO इंस्पेक्टर के ड्राइवर को कुचला, दर्दनाक मौत

RTO Inspector's Diver Died: जयपुर में ड्यूटी के दौरान एक दर्दनाक हादसे में आरटीओ वाहन चालक की जान चली गई। हिंगोनिया टोल प्लाजा पर चैकिंग के बीच तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने चालक को टक्कर मार दी।

less than 1 minute read
Feb 16, 2026
प्रतीकात्मक तस्वीर: पत्रिका

Truck Hit RTO Vehicle: जयपुर के कानोता थाना क्षेत्र के हिंगोनिया टोल प्लाजा के पास रिंग रोड पर रविवार दोपहर ड्यूटी के दौरान हादसे में RTO इंस्पेक्टर के वाहन चालक की मौत हो गई।

परिवहन निरीक्षक असगर अली खां के अनुसार हिंगोनिया टोल प्लाजा पर वाहनों की चैकिंग और चालान की कार्रवाई चल रही थी। इसी दौरान आगरा रोड की ओर से आए एक अज्ञात ट्रक ने परिवहन जाप्ते में संविदा पर लगे कार चालक को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।

ये भी पढ़ें

राजस्थान में भीषण अग्निकांड, पटाखा फैक्ट्री में लगी आग ने ली 7 मजदूरों की जान, सामने आई बड़ी वजह

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत सवाई मानसिंह अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं।

पुलिस के मुताबिक हादसे के शिकार व्यक्ति की पहचान राजाराम रावत (48) निवासी पनियाला, कोटपूतली के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस आगरा रोड से आए ट्रक चालक की जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

राजस्व टारगेट का दबाव

परिवहन विभाग में राजस्व टारगेट पूरा करने के लिए सभी आरटीओ को निर्देश दिए गए हैं। इसके कारण अधिक से अधिक वाहनों पर कार्रवाई कर सड़क पर आरटीओ उड़नदस्तों की ओर से चालान किए जा रहे हैं। समय पर टारगेट पूरा करने का दबाव भी लगातार बना हुआ है।

ये भी पढ़ें

Rajasthan News : कांग्रेस के टीकाराम जूली की बेटी की शादी, BJP के इन नेताओं ने लूट ली महफ़िल, जानें कौन-कौन पहुंचा? 

Updated on:
16 Feb 2026 12:18 pm
Published on:
16 Feb 2026 12:02 pm
Also Read
View All

अगली खबर