जयपुर

Rajasthan में 320 करोड़ की GST चोरी का खुलासा- दो भाई अरेस्ट, फर्जीवाड़ा ऐसा कि देखकर अफसर भी रह गए हैरान

GST Fraud : गुड्स एंड सर्विस टैक्स इंटेलिजेंस महानिदेशालय (डीजीजीआई) जयपुर की जोनल यूनिट ने जयपुर और दिल्ली स्थित एक सिंडिकेट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 320 करोड़ रुपए की जीएसटी चोरी पकड़ी है।
less than 1 minute read
• •
Jun 21, 2023
Two Brothers Arrested For Stealing GST Worth 320 Crores In Jaipur Rajasthan

जयपुर। GST Fraud : गुड्स एंड सर्विस टैक्स इंटेलिजेंस महानिदेशालय (डीजीजीआई) जयपुर की जोनल यूनिट ने जयपुर और दिल्ली स्थित एक सिंडिकेट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 320 करोड़ रुपए की जीएसटी चोरी पकड़ी है।

ये सिंडिकेट 212 फर्जी फर्मों का संचालन कर रहा था और उनके माध्यम से विभिन्न प्राप्तकर्ता इकाइयों को बिना किसी सामान या सेवाओं की आपूर्ति के बोगस इनपुट टैक्स क्रेडिट ले रहा था। डीजीजीआई की टीम ने मास्टरमाइंड शुभम जिंदल (22) और तरुण जिंदल (24) को जगतपुरा से गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि नकली आईटीसी पास करने के लिए आरोपी दलालों का उपयोग करते थे।

जीएसटी टीम ने करीब 60 लाख रुपए वाले दोनों भाइयों के बैंक खातों को कुर्क कर दिया है। दोनों भाइयों को मजिस्ट्रेट आर्थिक अपराध न्यायालय, जयपुर के समक्ष पेश किया गया, जिसके बाद इन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Published on:
21 Jun 2023 03:37 pm
Also Read
View All
जयपुर कमिश्नरेट में तीसरे दिन भी कांग्रेस का धरना: गोविंद सिंह डोटासरा हुए चोटिल; टीकाराम जूली ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

जयपुर SMS अस्पताल में 6 साल से बंद नशा मुक्ति वार्ड, रोज 180 मरीज परेशान; इलाज के लिए 4 किमी दूर जाने की मजबूरी

जयपुर के फ्लैट में महिला का शव मिलने से फैली सनसनी, शादीशुदा युवक के साथ रहती थी मोना, लिव-इन पार्टनर फरार

जयपुर में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़: 8 युवक और 2 लड़कियां मिलकर लगाते थे अमेरिका में करोड़ों की चपत, ऐसे बिछाते थे जाल

NEET UG 2026: राजस्थान में स्टूडेंट्स भरपूर, फिर भी निजी मेडिकल कॉलेजों में खाली MBBS की 1200 से ज्यादा सीटें, ये है बड़ी वजह