scriptWeather Alert : मौसम विभाग की चेतावनी, इन जिलों के लिए जारी हुआ येलो अलर्ट | IMD Alert Cyclone Biporjoy Update Weather Forcast Yellow Rain Alert In Rajasthan | Patrika News
जयपुर

Weather Alert : मौसम विभाग की चेतावनी, इन जिलों के लिए जारी हुआ येलो अलर्ट

Weather Alert: मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान बिपरजॉय को लेकर बुधवार सुबह नया अपडेट जारी किया।

जयपुरJun 21, 2023 / 11:59 am

Nupur Sharma

photo_2023-06-19_14-55-02.jpg

Weather Alert: मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान बिपरजॉय को लेकर बुधवार सुबह नया अपडेट जारी किया। इसके अनुसार अलवर, भरतपुर और धौलपुर जिलों में येलो अलर्ट बताया गया है। यहां कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, बादलों की गर्जना के साथ बिजली भी गिरने की भी संभावना है।

यह भी पढ़ें

Good News: चार साल बाद Rajasthan की इस नदी में आया पानी, किसानों के खिले चेहरे

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के कई जिलों में आज भी बारिश का दौर जारी रहेगा। साथ ही 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। गौरतलब है कि चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का असर पश्चिमी राजस्थान में ज़्यादा और पूर्वी राजस्थान में कम पड़ा है। इस बीच ज़्यादातर जगहों पर रुक-रूककर बरसात का दौर जारी है। वहीं 24 जून को बारां, भरतपुर, बूंदी, दौसा, धौलपुर, झालावाड़, करौली, कोटा और सवाई माधोपुर के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

विभाग की आज सुबह 10 बजे जारी रिपोर्ट में प्रदेश भर के विभिन्न ज़िलों में तापमान के बारे में भी अपडेटेड जानकारी दी गई है। इसके अनुसार गंगानगर 43.8 के साथ सबसे ज़्यादा गर्म जिला रहा। इसके बाद पिलानी का तापमान 40.8 सेल्सियस रहा।

यह भी पढ़ें

10 दिन के अंदर राजस्थान में दस्तक देगा मानसून, बिपरजॉय तूफानी बारिश ने ली छह की जान

 

https://twitter.com/IMDJaipur/status/1671376067213524992?ref_src=twsrc%5Etfw

 

इसी तरह से वर्षाताप की जानकारी के अनुसार चित्तौड़गढ़ में 34 मिमी रहा जबकि वनस्थली और जयपुर में 19.4 मिमी बारिश हुई है। इसी तरह से धौलपुर में 6.5, कोटा में 5.7, डूंगरपुर में 4, बूंदी में 3 और भीलवाड़ा में 2.8 मिमी वर्षापात रहा।

https://youtu.be/Pt5VCNEpPvw

Hindi News/ Jaipur / Weather Alert : मौसम विभाग की चेतावनी, इन जिलों के लिए जारी हुआ येलो अलर्ट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो