जयपुर

सरकारी महाविद्यालय में चोरी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

मालपुरा गेट थाना पुलिस ने सरकारी महाविद्यालय परिसर में नकबजनी करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Jul 2025, 8:12 PM IST
Feature image

मालपुरा गेट थाना पुलिस ने सरकारी महाविद्यालय परिसर में नकबजनी करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चुराई गई पानी की दो मोटर, नल व चोरी किया गया अन्य माल बरामद किया है। आरोपी विशाल श्री वास्तव उर्फ सोनू बच्चा मालपुरा गेट का हिस्ट्रीशीटर है।
डीसीपी (पूर्व) तेजस्वनी गौतम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी आकाश वर्मा (23) सांगानेर मालपुरा गेट और विशाल श्रीवास्तव उर्फ सोनू बच्चा (24) मुहाना का रहने वाला है। वारदात के बाद पुलिस ने पूर्व में चालानशुदा अपराधियों से पूछताछ की। घटनास्थल के आस-पास सीसीटीवी फुटेज चैक किए एवं हुलिए के आधार पर आरोपियों को चिन्हित किया। पुलिस ने विशाल श्रीवास्तव और आकाश वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियो के खिलाफ पहले भी दर्जनों मुकदमें दर्ज है। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में 24 जुलाई को प्रताप नगर निवासी प्रोफेसर अनिल गुप्ता ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि 9 जुलाई को महाविद्यालय परिसर से छात्रा वॉशरूम से नल की स्टील की सभी टोटियां चोरी हो गई। 11 जुलाई को चोरी हुई मोटर के स्थान पर लगाई नई मोटर भी चोरी हो गई। साथ ही परिसर में रखा खराब वाटर कूलर भी चोरी हो गया। पुलिस ने आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के बाद आरोपियों को धर दबोचा।

Updated on:
26 Jul 2025, 8:12 PM IST
Published on: