जयपुर

भांजे ने बनाया मामी का अश्लील वीडियो,फिर एक साल तक करता रहा गंदा काम

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
• •
Updated: 6 Jul 2018, 11:52 AM IST
rape

जयपुर
राजधानी जयपुर शहर के भांकरोटा थाना इलाके में एक बार फिर शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। एक ही दिन में हुए अलग-अलग जगहों पर दुष्कर्म। ताज़ा मामला जयपुर के भांकरोटा थाने का है। जहां महिला ने अपने भांजे पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने भांकरोटा थाने में मामला दर्ज करवाया है।


पुलिस के अनुसार भांकरोटा निवासी 22 वर्षीय महिला ने मामला दर्ज करवाया कि वह अपने भांजे व पति के साथ मथुरा घूमने के लिए गई थी। वहां पर भांजे ने चुपके से महिला की अश्लील क्लिपिंग बना ली और महिला को बदनाम करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करना चालू कर दिया।


एक दिन आरोपित ने महिला को घर पर अकेला पाकर डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपित लगातार एक साल से उसका देहशोषण करता रहा।
महिला ने बताया कि आरोपित ने पीडि़ता के साथ पिछले माह के अंत में दुष्कर्म किया था। इन सब से परेशान होकर पीडि़ता कल शाम को थाने पहुंची और मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आज पीडि़ता का मेडिकल करवाने के बाद पर्चा बयान करवाएगी।

वहीं दूसरी तरफ प्रतापनगर थाना इलाके में भी एक महिला ने दुष्कर्म का मामला दर्ज़ करवाया है। महिला ने आरोप लगाया है कि दो जनों ने महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर पीड़िता के साथ किया दुष्कर्म। पुलिस के अनुसार दौसा निवासी महिला ने मामला दर्ज करवाया कि वह प्रतापनगर इलाके में किराए पर रहती है। एक दिन उसके कमरें पर बबलू व सुरेश मिलने आए। उन्होंने पीने को कोल्डड्रिंक दी।

महिला ने बताया कि उन्होंने पीने के कोल्डड्रिंक में पहले से ही नशीला पदार्थ मिला दिया। जिसके कारण महिला कोल्डड्रिक पीते ही वह बेहोश हो गई। महिला के बेहोश होते ही मौके पाकर दोनों आरोपियों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। फिर वो दोनों वहां से फरार मौका पाकर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस उन दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। लेकिन अब तक उनका कुछ पता नहीं चल पाया है।

Published on:
Also Read
View All
Jaipur Metro Phase-2: डबल टनल टेक्नीक से लेकर रेलवे-एयरपोर्ट कनेक्टिविटी तक, क्या जानते हैं जयपुर मेट्रो फेज़-2 की 10 दिलचस्प बातें?

जयपुर: बैंक की सील लगी गड्डियां देखकर नहीं गिना था कैश, लग गया चूना; 15 लाख के सोने के सिक्के लेकर फरार हुए ठग, बाद में खुली पोल

राजस्थान विधानसभा में फिर 199 रह गए विधायक, जसवंत यादव के निधन से खाली हुई सीट; 3 साल में चौथी बार बनी ऐसी स्थिति

Rajasthan Bureaucracy News: अमरीका से जयपुर लौटे APO IAS शिखर अग्रवाल, विला-कॉटेज खरीद प्रकरण में अब ACB करेगी पूछताछ!

13 साल पहले बेटे की गवाही पर पिता को हुई थी उम्रकैद, अब राजस्थान हाईकोर्ट ने पलटा फैसला, पत्नी की हत्या का था आरोप