जयपुर

दो महिलाओं ने हल्दी मिला दूध पीकर जीती कोरोना से जंग

जयपुर. अगर हिम्मत रखी जाए तो उम्र भले ही कितनी भी हो, कोरोना से लड़कर न सिर्फ जीता जा सकता है, बल्कि रोगमुक्त शरीर को ज्यादा ताकतवर भी बनाया जा सकता है।

2 min read
Jun 26, 2020
दो महिलाओं ने हल्दी मिला दूध पीकर जीती कोरोना से जंग

देश की दो प्रसिद्ध महिलाओं ने घरेलू उपचार से कोरोना को हराकर यह साबित कर दिया है। इनमें से एक महिला है, संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित सुप्रसिद्ध भरत नाट्यम नृत्यांगना गीता चंद्रन, जिन्होंने 21 दिन तक अपने घर में रहकर घरेलू उपचार से ही कोरोना के खिलाफ अपनी लड़ाई जीत ली है और वह अब पूरी तरह स्वस्थ हो गई हैं। इसी तरह हिंदी की चर्चित लेखिका वन्दना राग भी कोरोना से लड़ कर स्वस्थ हुई हैं।
उन्होंने फेसबुक पर कोरोना से अपनी इस लड़ाई की पूरी कहानी लिखी है। नाट्य वृक्ष संस्था की अध्यक्ष एवं दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्रीराम कालेज से शिक्षा प्राप्त गीता चंद्रन ने लिखा है कि उन्हें पांच जून को बुखार आया। डॉक्टरों ने उसे सामान्य बुखार समझा पर जब छह जून को उनकी जीभ का स्वाद भी खत्म हो गया तो उन्होंने कोरोना का टेस्ट कराया जिससे पता चला कि वह इस रोग से संक्रमित हैं। इसके बाद उन्होंने घर पर रहकर ही खुद को क्वारन्टीन किया और घरेलू उपचार करती रहीं। इसके अलावा वह रोज अपने बुखार की निगरानी करती रही और ऑक्सीमीटर मशीन से अपने फेफड़े में ऑक्सीजन के स्तर को भी जांचती रही। चंद्रन ने लिखा है कि पिछले 10 दिन से उन्हें बुखार नहीं है और उनका स्वाद भी लौट चुका है। अब वह अपनी ताकत फिर से अर्जित कर रही है।
चंद्रन ने यह भी कहा है कि भले ही वह स्वस्थ हो गई हो लेकिन वह सावधानियां बरत रही हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह इस रोग को लेकर डरे नहीं और ना घबरायें तथा सकारात्मक ढंग से उसका मुकाबला करें और साबुन से हाथ धोते रहें। हल्दी दूध तथा विटामिन सी लेते रहे और सारी सतर्कताओं का पालन करें। एक दिन वे जरूर कोरोना से लड़कर जीतेंगे, यही घरेलू उपचार है। 'जुगनू पर बिसात' उपन्यास से चर्चा में आई लेखिका श्रीमती वन्दना राग ने भी लिखा कि तीन से 17 जून तक वह भी कोरोना की चपेट में रहीं और उनके सभी लक्षण बुखार से स्वाद खत्म होने तक पाए गए लेकिन अब वह ठीक है। उन्होंने भी घरेलू उपचार किया। उन्होंने लोगों से प्राणायाम कर फेफड़े को मजबूत बनाने की अपील की और विटामिन सी तथा काढ़े का सेवन करने की सलाह दी। उन्होंने लोगों से सावधानियां और सतर्कता बरतने की भी अपील की।

Published on:
26 Jun 2020 09:09 pm
Also Read
View All