सहारनपुर

लेकसिटी की प्रीति को मिसेज इंडिया का ताज

उदयपुर. लेकसिटी की प्रीति सोलंकी ने 'मिसेज इंडिया मोस्ट टेलेंटेड क्वीन ऑफ सबस्टेंसÓ का खिताब जीता है। यह खिताब उन्होंने शुक्रवार को दिल्ली में आयोजित अंतिम दौर की प्रतियोगिता में अपने नाम किया।
2 min read
• •
Updated: 14 Feb 2016, 2:56 PM IST
Feature image

लेकसिटी की प्रीति सोलंकी ने 'मिसेज इंडिया मोस्ट टेलेंटेड क्वीन
ऑफ सबस्टेंसÓ का खिताब जीता है। यह खिताब उन्होंने शुक्रवार को दिल्ली में
आयोजित अंतिम दौर की प्रतियोगिता में अपने नाम किया। मिसेज इंडिया क्वीन ऑफ
सबस्टेंस का ताज बेंगलूरु की स्नेहा शेरगिल को मिला। इससे पूर्व वर्ष 2015
में यह ताज मुंबई की प्रियंका खुराना ने जीता था। प्रीति ने दिल्ली से फोन
पर राजस्थान पत्रिका से बातचीत में बताया कि खिताब राजस्थान व यहां की
बेटियों के लिए है। उन्होंने पत्रिका को इसके लिए धन्यवाद भी किया। प्रीति
ने कहा कि फाइनल राउंड बहुत कठिन था। इसमें बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री
और महिमा चौधरी जजेज थीं। उन्होंने हर राउंड में अच्छा प्रदर्शन किया।
इंट्रोडक्शन राउंड में प्रीति के खुद को कम्पलीट वुमन कहने व इसकी परिभाषा
जानने के बाद जजेज ने बहुत सराहना की। प्रीति से अंतिम दौर में सवाल पूछा
गया कि वे मां के रूप में अपने बच्चे को क्या सीख देना चाहती हैं? उन्होंने
कहा, मैं उसे सबसे पहले एक अच्छा इंसान बनाना चाहूंगी, वह बहुत जिज्ञासु व
इनोवेटिव हो। किसी दूसरे के विचारों को अपना मत नहीं समझे और खुद ही तय
करे।

कई चरणों को किया पार

प्रीति ने सितम्बर में प्रतियोगिता के लिए आवेदन किया था। कई कठिन चरणों,
वीडियो व टेलीफोन साक्षात्कार से गुजरने के बाद उनका चयन हुआ। इसके बाद
उनकी पर्सनेलिटी, कॅरियर, फिटनेस, ब्यूटी, फैमिली, आत्मविश्वास, जुनून आदि
को विभिन्न प्रश्नों से परखा गया। सभी चरणों में उनका श्रेष्ठ प्रदर्शन
रहा।

संडे स्कूल चलातीं हैं प्रीति

प्रीति ने सबसे पहले उदयपुर में संडे स्कूल की शुरुआत की। यह राजस्थान में
अनोखा संडे स्कूल है। इस कार्य के लिए उन्होंने अपनी नौकरी तक छोड़ दी। वे
पहले मेवाड़ यूनिवर्सिटी, चित्तौडग़ढ़ में मैनेजमेंट डिपार्टमेंट की
विभागाध्यक्ष थीं। इसके अलावा वे कॉरपोरेट ट्रेनर, इंस्पिरेशनल स्पीकर,
एचआर मैनेजर, सोशल वर्कर आदि कई भूमिकाएं निभा चुकी हैं।

Published on: