जयपुर

स्वाइन फ्लू का खौफः ओटीएस के बाद अब मेडिकल हॉस्टल में भी स्वाइन फ्लू की दस्तक से मचा हड़कंप

मेडिकल हॉस्टल में यूजी छात्रों को हुआ स्वाइन फ्लू, ओटीएस में ट्रेनी अफसरों को स्वाइन फ्लू के बाद मेडिकल हॉस्टल में स्वाइन फ्लू से दहशत
2 min read
• •
Updated: 21 Dec 2017, 11:43 AM IST
UG Students in Medical Hostel suffered from Swine flu, Swine flu fear in Jaipur

जयपुर। प्रदेश में स्वाइन फ्लू थमने का नाम नहीं ले रहा। उत्तरी राजस्थान में सक्रिय चक्रवाती तंत्र के असर से प्रदेश के कई हिस्सों में हुई मावठ से मौसम ने करवट ली और हाड़कंपाने वाली सर्दी से जनजीवन थम गया। वहीं ठंड के साथ-साथ प्रदेश में बारिश से गिरे दिन और रात के तापमान से एक बार फिर स्वाइन फ्लू के फैलाव की आशंका स्वास्थ्य विभाग जता चुका है। ओटीएस में 7 ट्रेनी अफसरों को स्वाइन फ्लू होने के बाद मामला अभी थमा भी नहीं था कि एसएमएस मेडिकल कॉलेज परिसर में स्थित एस एस के मेनन हॉस्टल में रह रहे अंडर ग्रेजुएट 3 छात्रों को स्वाइन फ्लू होने का मामला सामने आया है।

बताया जा रहा है कि तीन में से दो छात्र अपने घरों को चले गए हैं और एक छात्र का यहीं इलाज किया जा रहा है हालांकि चौंकाने वाली बात यह है कि स्वाइन फ्लू मामला सामने आने के बाद भी मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने सतर्कता नहीं बरती। अंडर ग्रेजुएट मेडिकल स्टूडेंट के उपचार की कोई व्यवस्था नहीं की। अंडरग्रेजुएट मेडिकल स्टूडेंट ने अपने स्तर पर ही इलाज की व्यवस्था की है। जिन छात्रों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है उनमें से दो एमबी बीए सेकंड ईयर के छात्र है वहीं स्वाइन फ्लू के मामले आने पर एस एस के मेनन हॉस्टल में रह रहे अन्य अंडरग्रेजुएट एमएबीबीएस छात्रों में दहशत का माहौल है और वे अब हॉस्टल खाली करने की तैयारी कर रहे हैं उधर एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर यू एस अग्रवाल से इस मामले की जानकारी चाही तो उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा कि मामले की जांच करवा रहे हैं।

आपको बता दें कि प्रदेश में इस साल 11 हजार से ज्यादा लोगों में स्वाइन फ्लू के लक्षण मिले और जांच में ३ हजार से ज्यादा लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्ठि हुई है। वहीं इस साल 256 लोगों की मौत स्वाइन फ्लू से हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बारिश से नमी बढ़ गई है और इस नमी के कारण स्वाइन फ्लू का वायरस फिर से सक्रिय हो सकता है।

Published on: