जयपुर

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने CM गहलोत पर कसा तंज, कहा- राजस्थान में बहुत गड़बड़

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को जयपुर में आयोजित पोस्ट बजट सेशन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तंज कसा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Feb 2023, 1:46 PM IST
केंद्रीय वित्त मंत्री ने गहलोत पर कसा तंज...राजस्थान में बहुत गड़बड़... भगवान से की प्रार्थना
केंद्रीय वित्त मंत्री ने गहलोत पर कसा तंज...राजस्थान में बहुत गड़बड़... भगवान से की प्रार्थना

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को जयपुर में आयोजित पोस्ट बजट सेशन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तंज कसा। गहलोत पर तंज कसते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा कि यहां तो बहुत गड़बड़ है, पिछले साल का बजट इस साल पढ़ रहे हैं। मैं उनके लिए प्रार्थना करती हूं। हालांकि, सीतारमण ने आगे कहा कि गलती किसी से भी हो सकती है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पिछला बजट पढ़कर उसे डिब्बे में डाल दिया और जब दोबारा बजट पढ़ने की बारी आई तो, वहीं डिब्बा खोलकर बजट पढ़ दिया। यह एक बहुत बड़ी गड़बड़ है और मैं उनके लिए प्रार्थना करूंगी। सीतारमण ने कहा कि कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार पर पूछे गए सवालों का सामना नहीं कर पाती है। पेट्रोल और डीजल को केन्द्र सरकार जीएसटी के दायरे में लाने को तैयार है, लेकिन देश की राज्य सरकारें इसे लागू करने में पीछे हट रही है।

महंगाई रोकने के लिए जरूरी कदम उठाएं

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि महंगाई को ‘तय सीमा’ में रखने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक आवश्यक कदम उठा रहा है। आरबीआई भारतीय अर्थव्यवस्था पर नजर रख रहा है और जरूरत पड़ने पर फैसला ले रहा है। सरकार दलहल के उत्पादन पर जोर दे रही है। किसानों को कई तरह की रियायतें और योजनाओं से जोड़ा जा रहा है, जिसे अगले साल साल उत्पादन बढ़ोतरी होने की पूरी उम्मीद है।

Published on: