जयपुर

इस बॉलीवुड स्टार ने माना, सही मायने में कभी आॅडियंस को नहीं दिया गया क्रेडिट

फिल्म 'सुई धागा' के प्रमोशन के लिए जयपुर आए एक्टर वरुण धवन और अनुष्का शर्मा, पिंकसिटी में लॉन्च किया गाना 'चाव लागा'
2 min read
Aug 28, 2018
Jaipur
इस बॉलीवुड स्टार ने माना, सही मायने में कभी आॅडियंस को नहीं दिया गया क्रेडिट

जयपुर. शरत कटारिया निर्देशित अपकमिंग फिल्म 'सुई धागा' के प्रमोशन के लिए सोमवार को लीड एक्टर वरुण धवन और अनुष्का शर्मा जयपुर आए। यहां दोनों कलाकारों ने फिल्म का रोमांटिक सॉन्ग 'चाव लागा' भी लॉन्च किया। फिल्म के प्रमोशन के दौरान वरुण ने कहा कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों तेजी से बदलाव आ रहा है। कंटेंट बेस्ड सिनेमा को तवज्जो मिल रही है। हालांकि सही मायने में हमने कभी ऑडियंस को क्रेडिट नहीं दिया, लेकिन हमें उनके नजरिए का भी सम्मान करना चाहिए। ऑडियंस देखना चाह रही है, लिहाजा हम डिफरेंट जोनर की कहानियों को फिल्मों के जरिए प्रस्तुत कर पा रहे हैं। कंटेंट बेस्ड सिनेमा को लोगों तक पहुंचाने में इंटरनेट ने अहम भूमिका निभाई है।

किसी को भी अंडरएस्टिमेट नहीं करें
बकौल वरुण, 'सुई धागा' एंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा देती है। इसके साथ ही यह संदेश भी देती है कि किसी को भी अंडरएस्टिमेट नहीं करना चाहिए। जब रजनीकांत कंडक्टर से कॅरियर शुरू करके देश के सबसे बड़े एक्टर बन सकते हैं और चाय की दुकान पर काम करने वाला हमारे देश का प्रधानमंत्री बन सकता है तो कोई भी आम शख्स अपने सपनों को पूरा कर सकता है। यह देश को कनेक्ट करती फिल्म है और मेरे कैरेक्टर मौजी से दर्शक खुद को रिलेट भी करेंगे। उन्होंने बताया कि मैंने इंग्लैंड में एंटरप्रेन्योरशिप विषय पर ही पढ़ाई की है, इसलिए इसकी इम्पॉर्टेंस को अच्छे से जानता हूं। हमने फिल्म में पुश्तैनी काम को नई पीढ़ी से जोडऩे का मैसेज भी दिया है।

सुई धागे की तरह सपने बुनेंगे
फिल्म में मौजी की पत्नी ममता का किरदार निभा रही अनुष्का ने कहा, 'फिल्म में हम सुई धागे की तरह हैं और हम इसमें सपने बुनते नजर आएंगे। इसे हमने आम लोगों की विल पावर को सेलिब्रेट करते हुए 'डिग्निटी ऑफ लेबर' के मैसेज से जोड़ा है। फिल्म में मेरा कैरेक्टर ममता का है, जो ज्यादा पढ़ी-लिखी नहीं है, लेकिन स्वाभिमान के लिए खड़ी होती है और पति को एक नई दिशा देती है।

Published on:
28 Aug 2018 01:08 am
Also Read
View All
जयपुर नगर निगम रण: वोट मांगने घर-घर पहुंचे प्रत्याशी, जानिए किस वार्ड में कैसा रहा चुनावी माहौल?

राजस्थान में पहली बार एक साथ गरजेंगे असदुद्दीन ओवैसी और हनुमान बेनीवाल, जानें RLP-AIMIM के ‘शक्ति प्रदर्शन’ में क्या ख़ास?

जयपुर के DAV स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया शिक्षक दिवस, छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से अपने गुरुओं का जताया आभार

Jaipur Nagar Nigam Election : डिप्टी सीएम दिया कुमारी के ‘गढ़’ में फंसा पेंच! विद्याधर नगर के कई वार्डों में BJP के बाग़ी, मुकाबला ‘टाइट’

राजस्थान निकाय चुनाव: सभी 10 निगम जीतने के लिए BJP अपना रही ‘महाराष्ट्र मॉडल’, जानें क्या है यह पूरा प्लान?