जयपुर

वसुंधरा राजे को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी? PM मोदी से हुई मुलाकात; BJP प्रभारी के पोस्ट से बढ़ी सियासी हलचल

राजस्थान भाजपा प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मुलाकात की तस्वीर को रिपोस्ट करते हुए बधाई दी है। जिससे सियासी मुलाकात के बाद राजनीतिक हलचल बढ़ गई है।
2 min read
• •
Updated: 21 Dec 2024, 12:29 PM IST
vasundhara raje met pm modi

Rajasthan Politics: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस सियासी मुलाकात के बाद राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। प्रदेश भाजपा प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मुलाकात की तस्वीर को रिपोस्ट करते हुए बधाई दी है। ऐसे माना जा रहा है कि वसुंधरा राजे को दिल्ली से कोई बड़ा पद मिल सकता है। चूंकि पिछले कई दिनों से राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर राजे का नाम चल रहा है।

राजस्थान भाजपा प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल ने वसुंधरा राजे और पीएम मोदी की मुलाकात की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा कि- 'बहुत ढेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाइयां।'

मोदी-राजे की मुलाकात

सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वसुंधरा राजे ने पार्टियामेंट में मुलाकात की। दोनों की बीच करीब 20-25 मिनट तक बातचीत हुई। पीएम मोदी ने राजे से राजस्थान के बारे में फीडबैक लिया। राजे ने भजनलाल सरकार के कामों को लेकर अपनी बात रखी। इसके अलावा राजे ने संगठन को लेकर भी अपनी राय पीएम मोदी के सामने रखी।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि उन्होंने बारां-झालावाड़ में विकास कार्यों को लेकर सरकार की बेरूखी को लेकर शिकायत की। साथ ही कहा कि मुख्यमंत्री मिलते है तो मान-सम्मान देते है लेकिन काम नहीं होते। उनकी कोई पद में रूचि नहीं है, बस केवल सरकार प्रदेश के लिए अच्छा काम करे, जिससे हम 2028 में फिर से रिपीट कर सकें। पीएम मोदी ने राजे को विकास कार्य करने का भरोसा दिलाया। साथ ही पार्टी के साथ काम करने की सलाह दी।

पीएम मोदी ने की थी राजे की तारीफ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भजनलाल सरकार की पहली वर्षगांठ के कार्यक्रम के दौरान मंच से भाषण में वसुंधरा की तरीफ की थी। उन्होंने कहा था कि भैरों सिंह शेखावत ने राजस्थान में विकास की सशक्त नींव रखी। उसके बाद वसुंधरा राजे ने कमाल संभाली और सुशासन की विरासत को आगे बढ़ाया। साथ ही यह भी कहा कि राजे की धरोहर को भजनलाल की सरकार और समृद्ध करने में जुटी है।

Updated on:
21 Dec 2024, 12:29 PM IST
Published on:
Also Read
View All
राजस्थान के 11 जिलों में बारिश का अलर्ट, 30-40 kmph की रफ्तार से चलेगी हवा, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

IPS Dinesh MN: ‘एक बार में डोसे की 16 प्लेट’! राजस्थान के IPS दिनेश एमएन ने शेयर की तस्वीरें, जानिए इस ऐतिहासिक रेस्तरां की दिलचस्प कहानी  

AI को दोस्त समझकर पर्सनल बातें शेयर करना पड़ सकता है भारी! साइबर सुरक्षा एजेंसी की बड़ी चेतावनी

राजस्थान के चीफ सेक्रेटरी वी श्रीनिवास ने शेयर की 30 साल पुरानी ब्लैक एन्ड व्हाइट तस्वीर, जानिए क्यों है ये ख़ास?

राजस्थान में ‘विपक्षी’ कांग्रेस नहीं, अब ‘सत्ताधारी’ BJP उतरेगी सड़कों पर, प्रदेशभर में गरमाएगा राजनीतिक पारा, जानिए बड़ी वजह