भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शनिवार को सीतापुरा स्थित जेईसीसी सभागार में आयोजित हुई। इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी पहुंची।
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शनिवार को सीतापुरा स्थित जेईसीसी सभागार में आयोजित हुई। इस बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री, मंत्रियों के साथ ही करीब आठ हजार भाजपा पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। जबकि केंद्र की ओर से मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहे।
इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी पहुंची। भाजपा कार्यसमिति की बैठक से पहले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं भारतीय जनता पार्टी के महासचिव दुष्यंत गौतम, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, अर्जुनराम मेघवाल, भागीरथ चौधरी का प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं प्रदेश इकाई के अन्य कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। राजस्थान सरकार के उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, पार्टी के वरिष्ठ नेता ओम माथुर और राजेंद्र राठौड़ कार्यक्रम के दौरान मंच पर मौजूद रहे।
भाजपा की प्रदेश कार्यकारी समिति की बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भाजपा के कई कार्यकर्ता मेरे पास आते हैं और कहते हैं हमारे काम को कोई देख नहीं रहा। लेकिन सच यही है कि भाजपा का हर कार्यकर्ता केंद्र के कैमरे की नज़र में है, मैं एक छोटा सा कार्यकर्ता हूं। आप लोगों के बीच में से आया हूं। जब CM पद के लिए मेरा नाम पुकारा गया तो पहले मुझे भी कुछ समझ में नहीं आया था। लेकिन ये भाजपा में ही संभव है जो कार्यकर्ताओं को बड़े पदों के लिए मौक़ा देती है।