जयपुर

10 लाख गाड़ियों की फिटनेस बंद होने से गाड़ी मालिक परेशान: खाचरियावास

पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने आरोप लगाया कि राजस्थान में सरकार की भ्रष्ट और गलत नीतियों के कारण फिटनेस सेंटर बंद पड़े है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Apr 2025, 10:17 PM IST
Feature image
फाइल फोटो

जयपुर। पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने आरोप लगाया कि राजस्थान में सरकार की भ्रष्ट और गलत नीतियों के कारण फिटनेस सेंटर बंद पड़े है। जिससे राजस्थान की 10 लाख से ज्यादा गाड़ियों की फिटनेस बंद पड़ी है। सरकारी बस, ट्रक, छोटी-बड़ी गाड़ियां किसी की फिटनेस नहीं हो रही है। ऐसे में वाहन मालिकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि आरटीओ विभाग के इंस्पेक्टर फिटनेस के नाम पर सड़क पर खड़े होकर खुलेआम वसूली कर रहे हैं। सरकार में बड़े स्तर पर फिटनेस सेंटर वालों को बुलाकर कहा जा रहा है आपकी फिटनेस सेंटर में दूसरी कंपनियों की मशीन लगा लो हम आपको परमिशन दे देंगे।

खाचरियावास ने कहा कि केंद्र सरकार की शर्तों के अनुसार 2025 तक ऑटोमेटेड फिटनेस खोले। लोगों ने करोड़ों रुपए खर्च कर फिटनेस सेंटर बनाए। लेकिन अब सरकार ने इन्हें बंद कर दिया है। प्रति वाहन से सरकार को भी 4200 रुपए ग्रीन टैक्स के रूप में मिलते हैं।

राजस्थान एकमात्र ऐसा स्टेट है जहां हमने ग्रीन टैक्स सरकार के लिए लागू किया। उन्होंने सरकार से मांग की कि जल्द से जल्द फिटनेस सेंटरों को फिर से चालू किया जाए, ताकि वाहन मालिकों को राहत मिल सके और आरटीओ विभाग में हो रही अवैध वसूली पर लगाम लगाई जा सके।

Updated on:
4 Apr 2025, 10:17 PM IST
Published on: