जयपुर

वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद

मालवीय नगर थाना पुलिस ने वाहन चोर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की है।

less than 1 minute read
Sep 04, 2025

जयपुर।
मालवीय नगर थाना पुलिस ने वाहन चोर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की है। डीसीपी (पूर्व) संजीव नैन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अभिषेक सैनी (26) तेजाजी का बाडा सांगानेर का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि 23 अगस्त को दौसा निवासी वैभव चौधरी ने थाने में रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया कि घर के बाहर खड़ी बाइक को चोर चुरा ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आस-पास लगे 150 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चैक करने के बाद वाहन चोर अभिषेक सैनी को पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मौज मस्ती करने के लिए सूने खड़े दुपहिया वाहनों को चिन्हित कर चोरी की वारदात को अंजाम देता है और चोरी किए गए वाहनों को सस्ते दामों पर बेचकर आए पैसों से मौज मस्ती करता है।

Published on:
04 Sept 2025 10:02 pm
Also Read
View All
जयपुर नगर निगम ने 8 जोनों के कर्मचारियों पर की बड़ी कार्रवाई, सफाई में कोताही बरतने पर लिया एक्शन

रमजान में मिली बड़ी सौगात: राजस्थान में यहां बना दुबई-तुर्की की मस्जिदों जैसा 95 फीट ऊंचा ‘मॉडर्न मस्जिद’, जानें क्या-क्या मिलेगी सुविधा

राजस्थान में SOG का बड़ा ऑपरेशन: 250 से अधिक संदिग्धों पर गिरफ्तारी की तलवार, हाईकोर्ट LDC भर्ती में मचेगा हड़कंप

Rajasthan Weather: 38.3 डिग्री पहुंचा पारा, मौसम विभाग ने कर दी लेटेस्ट भविष्यवाणी, जानें अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?

जयपुर में दर्दनाक हादसा, JJM घोटाले में जेल में बंद रिटायर्ड चीफ इंजीनियर की पत्नी की 8वीं मंजिल से गिरकर मौत

अगली खबर