जयपुर

ऐसा क्या हुआ जो नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा से फ्री में निकलते रहे वाहन

इस दौरान टोल बूथों की पावर सप्लाई बंद कर दी जिससे सुबह 8.30 से दोपहर 3.30 बजे तक वाहन फ्री निकले
2 min read
Mar 29, 2023
toll_2.jpg

पत्रिका. जयपुर-अजमेर हाईवे के ठिकरिया Bade Balaji Ke Thikriya टोल पर मंगलवार सुबह टोलकर्मियों ने धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान टोल बूथों National Toll Plaza की पावर सप्लाई बंद कर दी गई। जिससे सुबह 8.30 से दोपहर 3.30 बजे तक वाहन फ्री निकले। शाम 4 बजे टोल प्रशासन व कर्मचारियों के बीच सहमति बनी। तब जाकर कर्मचारियों ने धरना समाप्त किया।

जानकारी अनुसार टोल प्लाजा National Toll Plaza ठिकरिया पर राजमार्ग की देखरेख कर रही जीवीके एक्सप्रेस-वे कंपनी का 9 अप्रेल को अनुबंध पूरा होने जा रहा है। जिससे टोल के 350 कर्मचारियों की नौकरी पर तलवार लटक रही है। 21 मार्च को टोलकर्मियों ने बोनस, ग्रेज्यूटी, एरियर सहित विभिन्न मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार करते हुए विरोध प्रदर्शन किया था। जिस पर टोल प्रशासन ने 27 मार्च तक मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था। मंगलवार तक मांग पूरी नहीं होने पर कर्मचारियों ने टोल पर पहुंचकर भाजपा नेता कमल टिल्यास के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया।

ऐसे बनी सहमति

टोलकर्मी कमल कुमार जांगिड़, जुगराज सिंह ने बताया कि अनुबंध पूरा होने के बाद कंपनी यहां रहेगी ही नहीं तो मांगों को कैसे पूरा करेगी। हमारी मांग मार्च में ही पूरी होनी चाहिए, नहीं तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। Bade Balaji Ke Thikriya टोल प्रशासन ने लिखित में आश्वासन दिया कि कर्मचारियों के 3 माह का वेतन 29 मार्च की शाम तक ट्रांसफर कर दिया जाएगा। बोनस का भुगतान 6 अप्रेल तक किया जाएगा। कंपनी द्वारा भुगतान नहीं करने पर कर्मचारियों को कार्य स्थल पर भुगतान दिया जाएगा। कर्मचारियों को 9 अप्रेल तक के वेतन का भुगतान भी किए जाने की बात कही। इसके बाद मंगलवार शाम 4 बजे टोल प्रशासन ने कर्मचारियों की मांगों को मानकर लिखित में आश्वासन दिया। तब जाकर धरना समाप्त हुआ। इसके बाद टोल बूथ शुरू हो सके।

बिजली सप्लाई काटी

इन्होंने सुनी समस्याएं: सूचना के बाद भी उच्चाधिकारी धरना स्थल पर नहीं पहुंचे। इस दौरान बगरू विधायक गंगा देवी, दूदू विधायक बाबूलाल नगर, सी.एम भदाला, सुभाष चौधरी ने कर्मचारियों की समस्याओं को सुना। उन्होंने कर्मचारियों की मांगों को जायज बताया। इस दौरान टोल प्रबंधन ने मांगों को 9, 10 अप्रेल तक पूरा करने की बात कही। इस पर कर्मचारियों ने इनकार कर दिया। गुस्साए कर्मचारियों ने टोल बूथों की प्लांट से बिजली सप्लाई बंद कर टोल प्लाजा के मुख्य गेट के बाहर प्रदर्शन किया। टोलकर्मियों ने कहा कि जीवीके कंपनी से जुड़ी प्लेसमेंट एजेंसी में कई कर्मचारी 20 साल से काम कर रहे हैं। कंपनी अब हमें हटा रही है, ऐसे में कर्मचारी कहां जाएं।

ये है मांगें
कंपनी कर्मचारियों को अंतिम दिवस तक के कार्य का भुगतान।

अन्य कर्मचारियों की तरह अग्रिम तीन माह का वेतन।

जीवीके कंपनी ग्रेच्युटी व अन्य लाभों का भुगतान करे।

कंपनी द्वारा हटाए कर्मचारियों को भी ग्रेच्युटी का भुगतान करें।

Updated on:
29 Mar 2023 02:16 pm
Published on:
29 Mar 2023 02:16 pm