जयपुर

VGU जयपुर जॉब फेयर 2025: 1664 छात्रों को मिला रोजगार

राजस्थान की राजधानी जयपुर में आयोजित 'VGU जयपुर जॉब फेयर 2025' में 1664 छात्रों को नेशनल और मल्टी नेशनल कंपनियों में एक साथ नौकरी मिली है। इस जॉब फेयर में 100 से अधिक कंपनियों ने भाग लिया।
2 min read
• •
Updated: 8 Jun 2025, 9:24 PM IST
Job Fair

जयपुर। राजधानी में रविवार, 8 जनू 2025 को विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी (VGU) और CTPL.io के संयुक्त तत्वावधान में 'VGU जयपुर जॉब फेयर 2025' का आयोजन किया गया। यह जॉब फेयर RIC मानसरोवर कैंपस में आयोजित हुआ, जिसमें 1664 छात्रों को नौकरी मिली।

इस फेयर में 3200 से अधिक छात्रों ने भाग लिया, जिसमें से 2000 से अधिक छात्रों ने पहले से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया था। बाकी 1200 से अधिक छात्र ऑन-स्पॉट रजिस्ट्रेशन के माध्यम से सीधे फेयर में पहुंचे। इस जॉब फेयर की सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि इसमें प्रदेशभर के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के छात्रों लिए ने भाग लिया। करीब 2000 छात्र प्रदेश के अन्य विश्वविद्यालयों के इस जॉब फेयर में शामिल हुए।

TCS और टेक महिंद्रा जैसी कंपनियों ने लिया भाग

इस जॉब फेयर में 100 से अधिक राष्ट्रीय और बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने भाग लिया। जिसमें TCS और टेक महिंद्रा जैसी बड़ी कंपनियां शामिल हुईं। इस फेयर में इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट से लेकर लॉ, फार्मेसी, मीडिया, डिजाइनिंग, हॉस्पिटैलिटी, साइंस और आर्ट्स जैसे विषयों के छात्र शामिल हुए।

ऐसे हुआ छात्रों का चयन

VGU जयपुर जॉब फेयर 2025 को पूरी तरह से डिजिटल रखा गया। सबसे पहले उम्मीदवारों का रजिस्ट्रेशन किया गया। इस प्रक्रिया में छात्रों और कंपनियों की प्रोफाइलिंग, स्किल्स मैपिंग , इंटरव्यू, शेड्यूलिंग और रीयल-टाइम ट्रैकिंग जैसे इनोवेटिव फीचर्स शामिल रहे। ऐसे में बड़ी आसानी से उम्मीदवारों की प्रोफाइल को छांटकर कंपनियों के पास इंटरविव के लिए भेजा गया।

1340 ऑन-स्पॉट ऑफर, कुल 1664 छात्र चयनित

जॉब फेयर में 1340 छात्रों को मौके पर ही ऑफर लेटर दिए गए साथ ही कुल मिलाकर 1664 छात्रों का चयन हुआ। VGU के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी, डॉ. धीरज सिंह ने बताया कि यह फेयर पूरी तरह से ओपन था, जिससे सभी छात्रों को समान अवसर मिल सके। वहीं VGU के प्रो-वाइस चांसलर डी.वी.एस. भागवलुलु ने कहा कि 'हमारा लक्ष्य सिर्फ नौकरियां देना नहीं था, बल्कि छात्रों को यह आत्मविश्वास देना था कि वे राष्ट्रीय और वैश्विक मंचों पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए तयैार हैं।'

Updated on:
8 Jun 2025, 9:24 PM IST
Published on: