7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bikaner: बिजली विभाग की लापरवाही एक-एक कर लोगों की छीन रही जिंदगी, अब किशोर की हुई मौत

बिजली विभाग की लापरवाही अक्सर लोगों की जान लेती रहती है, ऐसा ही मामला अब बीकानेर जिले के हदां थाना क्षेत्र से आया है। जहां अचानक तार में हाई वोल्टेज आने से किशोर की मौत हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Kamal Mishra

•

Updated: 8 Jun 2025, 2:55 PM IST

Electric Shock

घर में हाई वोल्टेज आने से किशोर की मौत (फोटो- पत्रिका)

बीकानेर। हदां थाना इलाके के सियाणा गांव में कूलर का तार लगाते समय अचानक वोल्टेज बढ़ गया, जिससे कूलर का तार जल गया और किशोर करंट से अचेत हो गया। परिजन उसे PBM अस्पताल ले गए, जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हाल ही में गांव के एक और शख्स की बिजली की चपेट में आने से जान चली गई थी। इस हादसे के बाद ग्रामीण आक्रोशित हैं।

जानकारी के अनुसार, सियाणा गांव में रविवार शाम करीब चार बजे सवाईसिंह (15) पुत्र छैलूसिंह राठौड़ बिजली के स्विच में कूलर का तार लगा रहा था। तभी अचानक से वोल्टेज बढ़ गया, जिससे कूलर का तार जल गया और सवाईसिंह करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह अचेत हो गया। परिजन उसे पीबीएम अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

पहले दादी को लगा करंट, अब पोते की गई जान

सवाईसिंह के चाचा दीवान सिंह राठौड़ ने बताया कि जनवरी माह में उनकी माता प्रकाश कंवर को करंट लग गया था, जिस कारण उन्हें तीन-चार दिन अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। अब भतीजा सवाई सिंह बिजली के करंट का शिकार हो गया।

हाई-लो वोल्टेज का शिकार हुआ किशोर

उन्होंने बताया कि गांव में आए दिन बिजली की सप्लाई तेज-धीमी होती रहती है। अचानक वोल्टेज बढ़ने से कई बार घरों में टीवी, फ्रीज व कूलर जल चुके हैं। घरों की बिजली फिटिंग तक जल चुकी हैं। वहीं इसी गांव के स्वरूप सिंह की भी करंट की चपेट में आने से मौत हो चुकी है। इस दरम्यान भी ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन किया था, लेकिन समस्या का समाधान अभी तक नहीं हुआ।

बिजली कार्मिक नहीं करते सुनवाई

ग्रामीणों ने बताया कि बिजली विभाग के अधिकारियों को कई बार वोल्टेज बढ़ने की शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। अब तो बिजली का करंट लोगों की जान लेने लगा है। उन्होंने कहा कि गांव में पिछले एक महीने में आठ से दस बार वोल्टेज अचानक बढ़ा, जिससे बिजली के उपकरणों को नुकसान पहुंचा।

यह भी पढ़ें : Operation Sindoor का एक महीना पूरा, ‘कर्नल सोफिया’ पर बोले भारत-PAK सीमा पर रहने वाले राजस्थान के लोग