जयपुर

बोर्ड परीक्षाओं में नकल रोकने की तैयारी, 8 जिलों में हर परीक्षा केन्द्र की होगी वीडियोग्राफी

300 परीक्षा केन्द्र तो सीसीटीवी की निगरानी में
2 min read
• •
Updated: 8 Jan 2020, 9:35 AM IST
Videography will be done for every examination center in 8 districts
बोर्ड परीक्षाओं में नकल रोकने की तैयारी, 8 जिलों में हर परीक्षा केन्द्र की होगी वीडियोग्राफी

जयपुर। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में नकल रोकने की शिक्षा विभाग पूरी तैयारी कर रहा है। बोर्ड की परीक्षाएं गोपनीय तरीके से हों और साख बनी रहे, इसका सरकार विशेष ध्यान रखेगी। परीक्षा केन्द्रों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। आठ जिलों में शत प्रतिशत परीक्षा केन्द्रों की वीडियोग्राफी की जाएगी। इस बार बोर्ड की परीक्षाएं 5 मार्च को शुरू होंगी। इन परीक्षाओं में 20 लाख 56 हजार 552 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए हैं। परीक्षाओं के दौरान रेसमा लागू रहेगा। इस बार सभी जिलों में तहसीलदार उड़नदस्तों का गठन किया जाएगा। पिछले साल की परीक्षाओं में लापरवाह कार्मिकों को इस वर्ष की परीक्षाओं में नियुक्त नहीं किया जाएगा।

5674 केन्द्रों पर होगी परीक्षा
प्रदेश में परीक्षा के लिए 5674 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें 62 संवेदनशील और 30 अतिसंवेदनशील परीक्षा केन्द्र निर्धारित किए गए हैं। शिक्षा राज्यमंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने बताया कि परीक्षाओं की पारदर्शी प्रक्रिया के साथ गोपनीयता सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश के सभी संवेदनशील, अति संवेदनशील परीक्षा केन्द्रों विशेष निगरानी रखी जाएगी।

यहां विशेष निगरानी
उन्होंने बताया कि 60 उत्तर पुस्तिका संग्रहण एवं वितरण केन्द्रों सहित लगभग 300 केन्द्रों पर सी.सी.टी.वी. द्वारा निगरानी रखी जाएगी। दौसा, करौली, सीकर, नागौर, झुन्झुनु, सवाईमाधोपुर, जोधपुर तथा बाडमेर जिलों के सभी परीक्षा केन्द्रों पर (सी.सी.टी.वी. कैमरा लगे केन्द्रों को छोडकर) विडियोग्राफी भी विशेष रूप से कराई जाएगी। परीक्षाओं के दौरान सभी निजी विद्यालय परीक्षा केन्द्रो पर अनिवार्यतः माइको ओब्जर्वर नियुक्त होंगे। केंद्राधीक्षक या अन्य नियुक्त स्टाफ के विरूद्ध प्रात परीक्षा संबंधित किसी भी शिकायत पर तुरंत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए निदेशक माध्यमिक शिक्षा के अधीन विशेष प्रकोष्ठ का गठन किया जाएगा।

परीक्षाओं की गोपनीयता के संबंध में बोर्ड स्तर पर किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी और कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। थानों से दूर स्थित परीक्षा केन्द्रो के प्रश्न पत्र पुलिस चौकी पर रखे जाएंगे। परीक्षा उड़नदस्ते के साथ एक-एक पुलिसकर्मी भेजे जाएगा। एकल व नोडल परीक्षा केन्द्रों तथा उत्तर पुस्तिका संग्रहण वितरण केन्द्रो पर प्रश्न पत्रों की सुरक्षा के लिए होमगार्ड तैनात किए जाएंगे।

Updated on:
8 Jan 2020, 9:35 AM IST
Published on: