
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
श्चड्डह्लह्म्द्बद्मड्ड.ष्शद्व
टोंक. भारतीय शिक्षा प्रचार समिति, विद्या भारती टोंक की ओर से शुक्रवार को अग्रवाल धर्मशाला में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विद्या भारती राजस्थान के क्षेत्रीय संगठन मंत्री गोविंद कुमार ने कहा कि जीवन में संस्कृति से जुड़ाव अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकुमार शर्मा ने की। जिला व्यवस्थापक निपुण सक्सेना ने जिले की गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा ने आभार व्यक्त किया, जबकि मंच संचालन जिला सचिव दिनेश कुमार शर्मा ने किया। समारोह में देवली-उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान, विद्या भारती उपसमिति अध्यक्ष बीना छामुनिया, रामगोपाल विजय, योगेश, गोविंद नारायण सहित करीब 300 लोगों ने भाग लिया।