जयपुर

पुलिस का रौब दिखाकर युवती को कर रहा था ब्लैकमेल, हकीकत सामने आने पर हर कोई चौंक गया

Rajasthan News : विद्याधर नगर थाना पुलिस ने पार्क में दोस्त के साथ बैठी छात्रा से छेड़छाड़ करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Feb 2024, 9:38 AM IST
girl_student_.jpg

Jaipur News : विद्याधर नगर थाना पुलिस ने पार्क में दोस्त के साथ बैठी छात्रा से छेड़छाड़ करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी एक भारतीय सुरक्षा एजेंसी में कार्यरत है। डीसीपी राशि डोगरा डूडी ने बताया कि मूलत: नीमकाथाना के कोटडा हाल हरमाड़ा के आनंद विहार निवासी नरपत सिंह तंवर को गिरफ्तार किया है। घटना के संबंध में नाबालिग छात्रा ने रविवार को रिपोर्ट दी थी।

पीडि़ता ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ पार्क में बैठी थी, तभी वहां पर एक युवक आया और खुद को पुलिसकर्मी बताकर दोस्त से मोबाइल ले लिया। फिर दोस्त को वहां से भगा दिया। आरोपी थाने ले जाने के बहाने परिवादिया को हरमाड़ा के सुनसान क्षेत्र में ले गया। वहां पर परिवादिया के पिता को मोबाइल से खींचे हुए फोटो नहीं भेजने का हवाला दे छेड़छाड़ करने लगा और बलात्कार का प्रयास किया। परिवादिया ने उसको धक्का मारके गिरा दिया और वहां से बचकर निकल गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर पकड़ लिया।

Published on: