जयपुर

गुजरात सीएम बोले, ‘सीएम गहलोत ने किया 6 करोड़ गुजरातियों का अपमान, माफ़ी मांगे’

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( Ashok Gehlot ) की ओर से शराबबंदी पर दिए विवादास्पद बयान का गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ( Vijay Rupani ) एवं गुजरात प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष जीतू वाघाणी तथा अन्य भाजपा नेताओं ने कड़ा विरोध किया है।
less than 1 minute read
Oct 08, 2019
ashok gehlot vijay rupani

जयपुर।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( Ashok Gehlot ) की ओर से शराबबंदी पर दिए विवादास्पद बयान का गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ( Vijay Rupani ) एवं गुजरात प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष जीतू वाघाणी तथा अन्य भाजपा नेताओं ने कड़ा विरोध किया है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को शराबबंदी के मामले में उदयपुर में दिए विवादास्पद बयान में कहा था कि 'गुजरात में आजादी के बाद से शराबबंदी है, लेकिन सबसे ज्यादा शराब वहीं पी जाती है। घर-घर में शराब पी जाती है।'

सोमवार को गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने गहलोत के विवादास्पद बयान पर कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि 'गहलोत ने ऐसा बयान देकर साढ़े छह करोड़ गुजरातियों का अपमान किया है। सभी गुजरातियों को शराबी कहा है। यह उन्हें शोभा नहीं देता है। गुजरात की कांग्रेस को इसका जवाब देना चाहिए। गहलोत को गुजरात के लोगों से माफी मांगनी चाहिए।'

उधर, गुजरात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जीतू वाघाणी ने भी गहलोत के बयान की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि साढ़े छह करोड़ गुजराती अपनी अस्मिता पर किए गए इस निम्न स्तर के प्रहार को कभी सहन नहीं करेंगे। गहलोत को गुजरात की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

Updated on:
08 Oct 2019 03:35 pm
Published on:
08 Oct 2019 03:33 pm
Also Read
View All
राजस्थान कांग्रेस में दो सीनियर नेताओं की होगी ‘घर वापसी’, टिकट नहीं मिलने के बाद की थी बगावत

पुराने हाईवे की वजह से अटके प्लॉटों को मिलेगा पट्टा, राजस्थान सरकार ने बदला नियम; नए सिरे से तय होगी सड़क की चौड़ाई

रामगढ़ बांध क्षेत्र में ये कैसा ‘बुलडोज़र एक्शन’? छोटे निर्माण धवस्त- रसूखदारों के फार्म हाउस-रिसॉर्ट्स जस के तस

राजस्थान सरकार के एक आदेश से 7 हज़ार ‘बेरोज़गारों’ को मिली सरकारी नौकरी, 5 हजार को तो गृह जिले में ही पहली पोस्टिंग

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले BJP का ‘बूथ अलर्ट’, संगठन ने शुरू की माइक्रो प्लानिंग, 61000 बूथों की होगी ग्रेडिंग