जयपुर

Viral Video: दुल्‍हन का जलवा देख स्‍टेज पर ही Down हुआ दूल्‍हा, वीडियो देख यूजर्स बोले- बेचारा…

दुल्हन का जलवा : अपनी शादी की स्टेज पर ही निकाली पिस्‍टल, दनादन किए चार फायर, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, हाथरस पुलिस ने किया मामला दर्ज
2 min read
• •
Updated: 10 Apr 2023, 2:37 PM IST
marrige stage firing
Viral Video: दुल्‍हन का जलवा देख स्‍टेज पर ही Down हुआ दूल्‍हा, वीडियो देख यूजर्स बोले- बेचारा...

जयपुर। शादी में दुल्‍हा दुल्‍हन के वीडियो व फोटोज अकसर सोशल मीडिया पर वायरल होतेे हैं। जिनमें कई वीडियो काफी हास्‍याप्रद होते है वहीं कई देखकर यूजर्स आश्‍चर्यचकित रह जाते हैं। ऐसे ही एक शादी का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दुल्‍हा-दुल्‍हन स्‍टेज पर बैठे हैं। अचानक दुल्‍हन पिस्‍टल निकाल कर फायरिंग शुरू कर देती है। जिसे देख पास बैठे दूल्‍हे की सिटी-पिटी गुम हो जाती है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए मात्र चार सैकंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्‍हा-दुल्‍हन स्‍टेज पर बैठे हैं। अचानक दुल्‍हन पिस्‍टल निकाल कर एक के बाद एक चार फायर कर देती हैं। इसके बाद वह अपने पास खड़े युवक को वह पिस्‍टल दे देती हैं।

जानकारी के अनुसार यह वीडियो हाथरस में स्थित एक गेेस्‍ट हाउस का है। जहां शादी समारोह के दौरान दुल्‍हन ने फायरिंग की। हाथरस पुलिस ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि यह प्रकरण स्थानीय पुलिस के संज्ञान में है, थाना हाथरस जंक्शन पुलिस ने इस पर विभिन्‍न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने दुल्‍हन और पास खड़े़ युवक दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।जानकारी के अनुसार दुल्‍हन का नाम रागिनी बताया जा रहा है। दुल्‍हन व उसका साथी अभी फरार है।

वहीं वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स की काफी प्रतिक्रिया सामने आई है। यूजर्स रूपेन्‍द्र सिंह ने लिखा कि- फंस गया बेचारा। वहीं कई यूजर्स ने बेचारा, भगवान रक्षा करें, सिटी-पिटी गुम कई तरह से अपनी प्रतिक्रिया दी है। वहीं कई यूजर्स ने दुल्‍हन को जल्‍द से जल्‍द‍ गिरफृतार करने की मांग की है।

राजस्‍थान की दुल्‍हन का Swag
राजस्‍थान के बारां जिले में एक दूल्हन की एंट्री सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हुई थी। बारां की कामेक्षा ने शादी से एक दिन पहले निकासी निकाली गई। निकासी के दौरान दुल्हन कामेक्षा भी सज-धजकर घोड़े पर सवार हो अपने होने वाले पति के साथ चल पड़ी। इस अवसर पर दूल्हे के दोस्तों ने भी पूरे जोश के साथ नाच-गाने में भाग लिया। वहीं शादी के दिन दुल्हन कामेक्षा बुलेट बाइक पर स्टेज तक पहुंची।

Updated on:
10 Apr 2023, 2:37 PM IST
Published on: