जयपुर

कार की स्टीयरिंग छोड़ बनाई पत्नी के साथ रील, वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ ऐसा है कि सवाईमाधोपुर पुलिस को अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर करना पड़ा और लोगों से यातायात के नियमों का पालन करने की अपील करनी पड़ी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Mar 2023, 10:52 AM IST
Viral Video: कार की स्टीयरिंग छोड़ बनाई पत्नी के साथ रील, वीडियो हुआ वायरल
Viral Video: कार की स्टीयरिंग छोड़ बनाई पत्नी के साथ रील, वीडियो हुआ वायरल

जयपुर। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ ऐसा है कि सवाईमाधोपुर पुलिस को अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर करना पड़ा और लोगों से यातायात के नियमों का पालन करने की अपील करनी पड़ी। दरअसल वीडियो में एक युवक अपनी पत्नी के साथ मस्ती करता नजर आ रहा है। इस दौरान उसने एक रील भी बनाई। अपनी कार को ऑटो ड्राइविंग मोड़ यानी कि एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम (ADAS) में डाल कर अपनी पत्नी के साथ रील बनाई।

रील में कभी वह पत्नी के साथ मस्ती करता है, तो कभी सीट के ऊपर पैर रखकर बैठ जाता है। इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया। यूजर्स ने कमेंट किए। लोगों का कहना है कि यही कारण सड़क हादसे हो रहे हैं। इससे लोगों के बीच गलत संदेश जाता है। लोगों ने युवक को ट्रोल किया।

हालांकि इस घटना के बाद युवक ने सोशल मीडिया पर सामने आ कर माफी मांगी ली। उसने सोशल मीडिया पर माफी मांगते हुए कहा मेरा ऐसा कोई उद्देश्य नहीं था। मेरी हाथ जोड़कर रिक्वेस्ट है। आगे से ऑटो पायलट मोड करके कभी भी गाड़ी नहीं चलाऊंगा। मुझसे गलती हुई है। आगे से ऐसी गलती कभी नहीं करूंगा।

बहरहाल सोशल मीडिया पर रील बनाने का शौक लोगों के सिर चढ़ा है। रील के लिए लोग कुछ भी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर रील बनाने का क्रेज इतना है कि लोगों को जान के परवाह भी नहीं। ऐसा ही एक मामला हरियाणा के गुरूग्राम में भी सामने आया है, जहां दो युवकों ने एक रील बनाने के चक्कर में बहुत से लोगों की जान आफत में डाल दी।

Updated on:
15 Mar 2023, 10:52 AM IST
Published on: