जयपुर

चौके-छक्के मारने वाली बाड़मेर की मूमल के दीवाने हुए तेंदुलकर, वीडियो शेयर कर कहीं ये बात

Mumal Meher Viral Video: बाड़मेर जिले के शेरपुरा कानासर गांव की मूमल मेहर इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई है। मूमल की बल्लेबाजी का वीडियो वायरल हो रहा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Feb 2023, 8:06 PM IST
Viral Video: sachin tendulkar share video barmer cricketer mumal mehar

जयपुर। बाड़मेर जिले के शेरपुरा कानासर गांव की मूमल मेहर इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई है। मूमल की बल्लेबाजी का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में वह क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव की तरह चौके-छक्के मार रही है। गांव की बेटी मूमल शानदार शॉट के दीवाने पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर तक हो गए।

'कल ही ऑक्शन हुआ और आज मैच शुरु'
सचिन तेंदुलकर भी इस लड़की की बल्लेबाजी की तारीफ की। उन्होंने मूमल मेहर का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'कल ही तो नीलामी हुआ.. और आज मैच भी शुरू? क्या बात है। आपकी बल्लेबाजी देखकर अच्छा लगा।

सतीश पूनिया ने पूरी की मूमल की इच्छा
मूमल ने अपनी इच्छा जाहिर करते हुए एक सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की थी, जिसमें लिखा की उसे क्रिकेट किट चाहिए। जिसके बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया तक पहुंचने पर उन्होने मूमल के लिए किट भेजा। जिसकी जानकारी पूनिया ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए दी और बताया कि मूमल की वीडियो देखने के बाद उस को क्रिकेट किट भिजवा दिया है और उस से बात भी की है। जिसका वीडियो सतीश पूनिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। क्रिकेट किट को पाकर मूमल भी काफी खुश नजर आई।

कौन है मूमल
मूमल राजस्थान के बाडमेर जिले की रहने वाली है। पिता सामान्य किसान हैं और मां गृहणी हैं। परिवार गरीबी रेखा पर जी रहा हैं यानि सब कुछ संघर्ष पर ही निर्भर करता है। शिव उपखंड क्षेत्र के कानासर गांव में रहने वाली मूमल के कोच रोशन खान हैं। गांव के ही सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली मूमल पढाई में भी तेज हैं और अपना सोशल मीडिया अकाउंट भी खुद ऑपरेट करती है।

Published on: