कोटपूतली-बहरोड़ जिले के विराटनगर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज प्रकरण में फरार चल रहे 5000 रुपये के इनामी आरोप को जिला कारागृह चित्तौड़गढ़ से प्रोडक्शन वारंट के माध्यम से गिरफ्तार किया है।
- विराटनगर थाना पुलिस की कार्रवाई
- चित्तौड़गढ़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर किया गिरफ़्तार
जयपुर। कोटपूतली-बहरोड़ जिले के विराटनगर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज प्रकरण में फरार चल रहे 5000 रुपये के इनामी आरोप को जिला कारागृह चित्तौड़गढ़ से प्रोडक्शन वारंट के माध्यम से गिरफ्तार किया है।
पुलिस कार्रवाई
जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि राज्य स्तर पर वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा, वृताधिकारी विराटनगर शिप्रा राजावत के सुपरविजन और थानाधिकारी विराटनगर सोहनलाल के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कमलेश कुलमी पुत्र नारायण कुलमी निवासी नंगावली, थाना मंगलवाड़, जिला चित्तौड़गढ़ को गिरफ्तार किया।
गौरतलब है कि आरोपी थाना प्रागपुरा के प्रकरण एनडीपीएस एक्ट में वांछित था। उसकी तलाश में पुलिस द्वारा चार बार विशेष टीमें भेजी गईं, लेकिन हर बार वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी पर 5000 का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी पूर्व में थाना मंगलवाड़ क्षेत्र में अपने एक साथी के साथ साढ़े पांच किलो अवैध अफीम के साथ पकड़ा जा चुका है और वर्तमान में चित्तौड़गढ़ जेल में निरुद्ध था। प्रागपुरा थाना प्रकरण में उसे प्रोडक्शन वारंट के जरिये गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी से डोडा पोस्त और अन्य मादक पदार्थों की तस्करी को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है।