जयपुर

Vishnu Puja – दुख—दर्द बढ़ रहे हों तो इस स्तोत्र का करें पाठ, कम हो जाएंगे कष्ट

हर समस्या का समाधान भी है. लोगों के कष्ट कम करने के लिए सनातन धर्म में ईश आराधना का विशेष महत्व बताया गया है.

less than 1 minute read
Jul 02, 2020
Vishnu Sahastranam Stotra

जयपुर.
जिंदगी कभी भी सहज नहीं रही है, हर युग में लोग दुख—दर्द से बेहाल होते रहे हैं लेकिन वर्तमान माहौल में जीवन बेहद कष्टकारी हो गया है. हर व्यक्ति किसी न किसी समस्या से ग्रस्त है और इसी कारण दुखी भी रहता है. हालांकि हर समस्या का समाधान भी है. लोगों के कष्ट कम करने के लिए सनातन धर्म में ईश आराधना का विशेष महत्व बताया गया है.

ज्योतिषाचार्य पंडित दीपक दीक्षित बताते हैं कि भगवान विष्णु को सभी भौतिक सुखों का कारक माना गया है. उनकी कृपा के बिना दुनिया का कोई भी सुख प्राप्त नहीं हो सकता. इसका अर्थ यह भी है कि हर प्रकार के दुख दूर करने के लिए भी उनकी प्रसन्नता जरूरी है. भगवान विष्णु का आशीर्वाद सभी कष्टों से मुक्ति दिला सकता है.

ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई के अनुसार भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करने के लिए उनकी पूजा पूरे विधि विधान से करना चाहिए. विष्णुजी की प्रसन्नता के लिए विष्णु सहस्त्रनाम स्तोत्र का पाठ सबसे लाभकारी माना गया है. यदि कोई व्यक्ति लगातार मिल रही असफलताओं से विचलित हो गया हो, शत्रु हावी हो रहे हों, एक के बाद एक कई नहीं समस्याएं सामने आ रही हों तो उसे पूरी श्रदृधा से विष्णु सहस्त्रनाम स्तोत्र का पाठ करना चाहिए. गुरूवार को विष्णु सहस्त्रनाम स्तोत्र का पाठ जरूर करें, इससे धीरे—धीरे आपके दुखदर्द कम होने लगेंगे.

Published on:
02 Jul 2020 07:17 am
Also Read
View All