लखनऊ

दिल के लिए आज दौड़ेगा कोटा

दिल की स्वस्थता के लिए रविवार सुबह 6.30 बजे वॉकेथन रैली में कोटा दौड़ेगा। रैली उम्मेद क्लब परिसर से रवाना होगी। रैली में शहर के जनप्रनिधियों, अधिकारियों से लेकर सामाजिक, व्यापारिक, धार्मिक संगठनों व क्लब के सदस्यों समेत हर वर्ग के लोग व स्कूलों के बच्चे शामिल होंगे।

2 min read
Feb 20, 2016

दिल की स्वस्थता के लिए रविवार सुबह 6.30 बजे वॉकेथन रैली में कोटा दौड़ेगा। रैली उम्मेद क्लब परिसर से रवाना होगी। रैली में शहर के जनप्रनिधियों, अधिकारियों से लेकर सामाजिक, व्यापारिक, धार्मिक संगठनों व क्लब के सदस्यों समेत हर वर्ग के लोग व स्कूलों के बच्चे शामिल होंगे।

आयोजन समिति की कोर कमेटी ने शनिवार शाम रूट का दौराकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया। वॉकेथन रैली का संदेश देता गुब्बारा क्लब भवन में लगाया गया है।

कार्यक्रम संयोजक हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. साकेत गोयल ने क्लब परिसर में दो जोन बनाए हैं, जिसमें एक जोन में छह किमी दौड़ में भाग लेने वाली प्रतिभागी एकत्रित होंगे तथा दूसरे जोन में तीन किमी दौड़ के प्रतिभागी एकत्रित होंगे।

रैली को सफेद कपोत व गुब्बारे उड़ाकर शुरू किया जाएगा। सबसे पहले करीब 100 धावक दौड़ेंगे जो पूरे साढ़े छह किलोमीटर का रास्ता दौड़कर पूरा करेंगे। इसके बाद आरएसी के सदस्य व युवा होंगे।

शहरवासियों को दिल की स्वस्थता का संदेश देने के लिए पहली बार इस तरह का आयोजन किया जा रहा है। कोर कमेटी के सदस्य तरूमीतसिंह बेदी ने बताया दस हजार लोगों की भागीदारी के हिसाब से तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। कोर कमेटी के सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

यह होगा रूटचार्ट
उम्मेद क्लब से शुरू होने वाली दौड़ में बच्चे और बुजुर्गों के लिए तीन किलोमीटर का चक्कर भी होगा जो कि तालाब की पाल से होते हुए होगा। ये लोग दौड़ में सबसे पीछे चलेंगे। वहीं छह किलोमीटर की दौड़ के रास्ते में बैनर से शहरवासियों को दिल की स्वस्थता के लिए संदेश दिए जाएंगे। दौड़ में 25 से 28 स्कूलों के विद्यार्थी, एक दर्जन से अधिक सामाजिक संस्थाएं, दूध, छाछ, पानी, फल व एनर्जी ड्रिंक के स्टॉल लगाए जाएंगे।

डस्टबिन रखवाए, सफाई होगी
पार्षद बृजेश शर्मा नीटू व सफाई समिति के अध्यक्ष इन्द्रकुमार जैन ने भी रैली के मार्ग का दौराकर जगह-जगह डस्टबिन रखवाए। दो जगह चल शौचालय भी लगाए गए हैं। रैली के तुरंत बाद सफाई करवाई जाएगी।

यह रहेगी यातायात व्यवस्था
रैली मार्ग पर रविवार सुबह 5 बजे से यातायात बंद रहेगा। रैली में भाग लेने वाले नागरिक अपने वाहन जेल रोड, स्टेडियम गेट, शहीद स्मारक के पास वाले गेट से प्रवेश कर स्टेडियम में खड़े करेंगे। जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के वाहन नर्सरी गेट से प्रवेश होंगे।

सरोवर टाकिज की ओर से आने वाली कार, जीप, दुपहिया वाहन जयपुर गोल्डन, आर्य समाज रोड तथा लाडपुरा से होकर जा सकेंगे।

वल्लभबाड़ी मोड पर रैली पहुंचने के बाद बड़ तिराहे की ओर जाने वाले वाहनों को वल्लभबाड़ी रोड, ज्वाला तोप, सरोवर रोड, जयपुर गोल्डन होकर अग्रसेन सर्किल की तरफ से निकाला जाएगा। बड़ तिराहे से आकाशवाणी मोड तक शनिवार रात एक बजे से एकतरफा यातायात की व्यवस्था की है।

Published on:
20 Feb 2016 09:49 pm
Also Read
View All