16 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुभासपा का कुनबा बढ़ा, पंचायत चुनाव पर राजभर का रुख साफ; अखिलेश के PDA पर कसा तंज

Om Prakash Rajbhar Welcomes New Faces: लखनऊ में ओमप्रकाश राजभर की मौजूदगी में कई दलों के पदाधिकारियों ने सुभासपा की सदस्यता ली। राजभर ने पंचायत चुनाव, आरक्षण प्रक्रिया और अखिलेश यादव पर बयान दिया।
less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Oct 16, 2026

पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत, बोले राजभर-पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट के बाद आरक्षण प्रक्रिया पूरी कर चुनाव कराने पर होगा निर्णय (फोटो सोर्स :file photo, Ritesh Singh )

पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत, बोले राजभर-पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट के बाद आरक्षण प्रक्रिया पूरी कर चुनाव कराने पर होगा निर्णय (फोटो सोर्स :file photo, Ritesh Singh )


Om Prakash Rajbhar:उत्तर प्रदेश की राजनीति में पंचायत चुनाव और राजनीतिक दलों की गतिविधियों के बीच सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने लखनऊ में अपनी राजनीतिक सक्रियता दिखाई। कैबिनेट मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर की प्रेस वार्ता के दौरान लोक जनशक्ति पार्टी के कई पदाधिकारियों सहित समाजवादी पार्टी से जुड़े लोगों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। समाजवादी पार्टी से मोहम्मद मुर्शिद खान के नेतृत्व में करीब 40 लोगों के सुभासपा में शामिल होने की जानकारी दी गई।

इसके अलावा कई समाजसेवियों और विश्व हिंदू रक्षा परिषद के जिलाध्यक्ष चंद्रकांत अवस्थी के भी पार्टी में शामिल होने की बात कही गई। इस दौरान राजभर ने पंचायत चुनाव को लेकर हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत किया और आरक्षण प्रक्रिया तथा चुनाव की तैयारियों पर अपनी बात रखी। उन्होंने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए पीडीए के अर्थ को लेकर भी तंज कसा।

खबर अपडेट हो रही ...