16 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

84 लाख आवेदन, 71 लाख फॉर्म-6, यूपी की वोटर लिस्ट पर संजय सिंह ने पूछा-बाकी 13 लाख का हिसाब कहां है

UP Voter List Row: लखनऊ में आप सांसद संजय सिंह ने यूपी की मतदाता सूची पर सवाल उठाए। उन्होंने 84 लाख आवेदनों के मुकाबले 71 लाख फॉर्म-6 सार्वजनिक होने पर जवाब मांगा।
less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Oct 16, 2026

लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आप सांसद बोले-84 लाख आवेदन आए, लेकिन 71 लाख फॉर्म-6 ही सार्वजनिक किए गए (फोटो सोर्स :file photo, Ritesh Singh )

लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आप सांसद बोले-84 लाख आवेदन आए, लेकिन 71 लाख फॉर्म-6 ही सार्वजनिक किए गए (फोटो सोर्स :file photo, Ritesh Singh )

Voter List Controversy: उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद नए मतदाताओं के नाम जोड़ने की प्रक्रिया को लेकर राजनीतिक विवाद गहराता नजर आ रहा है। आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने से संबंधित आंकड़ों पर सवाल उठाते हुए चुनाव आयोग से पूरे मामले का विवरण सार्वजनिक करने की मांग की है। लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए 84 लाख आवेदन आए, जबकि चुनाव आयोग की ओर से केवल 71 लाख फॉर्म-6 ही सार्वजनिक किए गए।

उन्होंने सवाल उठाया कि शेष 13 लाख नाम किस आधार पर जोड़े गए और उनसे संबंधित जानकारी सार्वजनिक क्यों नहीं की गई। संजय सिंह ने भाजपा पर मतदाता सूची के जरिए चुनावी लाभ लेने की तैयारी करने का आरोप भी लगाया। हालांकि, उनके इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि उपलब्ध जानकारी के आधार पर नहीं हुई है।

खबर अपडेट की जा रही हैं...