जयपुर

लगेंगे पानी के स्मार्ट मीटर, बदले जाएंगे 1.35 लाख मीटर, बकाया बिल को लेकर भी ये राहत

Water Smart Meter: प्रदेश के जयपुर सहित तीन शहरों में 30 हजार खराब वाटर मीटर बदलकर स्मार्ट वाटर मीटर लगाए जाएंगे। इसमें जयपुर शहर के 15 हजार खराब मीटर बदले जाएंगे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Jul 2023, 11:36 AM IST
लगेंगे पानी के स्मार्ट मीटर, बदले जाएंगे 1.35 लाख मीटर, बकाया बिल को लेकर भी ये राहत
लगेंगे पानी के स्मार्ट मीटर, बदले जाएंगे 1.35 लाख मीटर, बकाया बिल को लेकर भी ये राहत

जयपुर। प्रदेश के जयपुर सहित तीन शहरों में 30 हजार खराब वाटर मीटर बदलकर स्मार्ट वाटर मीटर लगाए जाएंगे। इसमें जयपुर शहर के 15 हजार खराब मीटर बदले जाएंगे। इसके लिए सरकार ने 25 करोड़ रुपए का अनुमोदन किया गया है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने इसकी तैयारी कर ली है।

जलदाय मंत्री डॉ. महेश जोशी ने बताया कि विभिन्न योजनाओं में उपभोक्ताओं के खराब मीटर बदलने की प्रक्रिया जयपुर सहित प्रदेश के अन्य शहरों में चल रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बजट घोषणा के अंतर्गत जयपुर शहर के शेष करीब 1 लाख 35 हजार खराब मीटर भी अमृत 2.0 के तहत क्रमबद्ध तरीके से बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

71 हजार मीटर बदले
अमृत योजना के तहत पहले जयपुर शहर के करीब 71 हजार 300 वाटर मीटर क्रमबद्ध तरीके से बदले जा चुके हैं। ये मीटर अमृत योजना के तहत ही बदले गए है।

एक साथ नहीं आएंगे बकाया बिल
जलदाय मंत्री डॉ. महेश जोशी ने बताया कि विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जयपुर शहर के उपभोक्ताओं को दो माह से अधिक के पानी के बकाया बिल एक साथ नहीं भेजकर निश्चित समय अंतराल पर भेजे जाएं, ताकि किसी भी उपभोक्ता पर एक साथ आर्थिक भार नहीं आए। उन्होंने बताया कि प्रदेश में चालू मीटर वाले घरेलू उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 15 हजार लीटर तक जल उपभोग पर जल शुल्क में शत-प्रतिशत छूट दी गई है।

Published on: