जयपुर

Rajasthan News: अब जयपुर में लगेंगे स्मार्ट मीटर, मिलेगी मुफ्त पानी की छूट

शहर में जलदाय विभाग में 4 लाख 70 हजार पंजीकृत पेयजल उपभोक्ता हैं। इनमें से 1 लाख 50 हजार उपभोक्ताओं के पानी के मीटर खराब हैं। ऐसे में पानी उपभोग की सटीक गणना नहीं होने से इन उपभोक्ताओं को 15 हजार लीटर तक पानी मुफ्त मिलने की छूट नहीं मिल पा रही है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Jul 2023, 3:40 PM IST
water_meter.png

जयपुर @ पत्रिका. शहर में जलदाय विभाग में 4 लाख 70 हजार पंजीकृत पेयजल उपभोक्ता हैं। इनमें से 1 लाख 50 हजार उपभोक्ताओं के पानी के मीटर खराब हैं। ऐसे में पानी उपभोग की सटीक गणना नहीं होने से इन उपभोक्ताओं को 15 हजार लीटर तक पानी मुफ्त मिलने की छूट नहीं मिल पा रही है। लेकिन चुनावी साल के आखिरी महीनों में इस छूट की राह आसान दिखने लगी है।

जलदाय मंत्री महेश जोशी ने बताया कि शहर में पानी के 15 हजार खराब मीटरों की जगह नए स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे । शेष 1 लाख 50 हजार खराब मीटर को अमृत-2 परियोजना के तहत बदला जाएगा। इससे 15 हजार लीटर तक जल उपभोग वाले उपभोक्ताओं को बिल में छूट मिल सकेगी।

Published on: