जयपुर

Weather Alert: राजस्थान में हीटवेव, आसमान से बरसी आग, 4 जिलों में अंधड़-बारिश का अलर्ट, जानें लू से कब मिलेगी राहत

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ गुजरने के बाद अब हीटवेव से झुलसाने वाली गर्मी का असर शुरू हो गया है। राज्य के तीन जिलों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री पार जा चुका है और शनिवार को भी 6 से ज्यादा जिलों में दिन में पारा 45 डिग्री से ज्यादा रहने की आशंका मौसम विभाग जता रहा है।
2 min read
• •
Updated: 17 May 2025, 9:08 AM IST
राजस्थान में झुलसाने वाली गर्मी का दौर, जनजीवन बेहाल
राजस्थान में झुलसाने वाली गर्मी का दौर, जनजीवन बेहाल

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ गुजरने के बाद अब हीटवेव से झुलसाने वाली गर्मी का असर शुरू हो गया है। राज्य के तीन जिलों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री पार जा चुका है और शनिवार को भी 6 से ज्यादा जिलों में दिन में पारा 45 डिग्री से ज्यादा रहने की आशंका मौसम विभाग जता रहा है।

पश्चिमी सतही हवाएं चलने से दिन में मानों आसमान से आग बरसने जैसा महसूस हो रहा है तो रात में भी गर्मी बेचैनी बढ़ा रही है। राजधानी जयपुर में शनिवार सुबह से ही गर्मी ने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए। सुबह 8 बजे ही शहर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

बीेकानेर में भी सुबह 8 बजे अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मौसम विज्ञानियों की मानें तो राज्य में इन दिनों चल रही पश्चिमी सतही हवाओं के कारण भीषण गर्मी का दौर सक्रिय हो रहा है और अगले दो तीन दिन झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिलने की संभावना फिलहाल कम है।

अगले 4 दिन मौसम का पूर्वानुमान

राज्य में वर्तमान में सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 45.9 डिग्री दर्ज किया गया है। आगामी 2-3 दिन जोधपुर, बीकानेर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों में तेज सतही धूल भरी हवाएं 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चलने की संभावना है।

बीकानेर, गंगानगर जिलों में अगले 4 दिन अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री दर्ज होने व कहीं-कहीं हीटवेव/लू की संभावना है। प्रदेश के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 42-44 डिग्री दर्ज होने की संभावना है। राज्य उत्तरी भागों में 19-20 मई को छुटपुट स्थानों पर दोपहर बाद मेघगर्जन, हल्की बारिश आंधी दर्ज होने की संभावना है।


यह भी पढ़ें

इन जिलों में बारिश के आसार

शनिवार को राज्य के भरतपुर, धौलपुर, दौसा और करौली जिलों और आसपास के इलाकों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं। कुछ क्षेत्रों में 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से धूलभरी हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है।

यह भी पढ़ें

Also Read
View All
Jaipur Metro Phase-2: डबल टनल टेक्नीक से लेकर रेलवे-एयरपोर्ट कनेक्टिविटी तक, क्या जानते हैं जयपुर मेट्रो फेज़-2 की 10 दिलचस्प बातें?

जयपुर: बैंक की सील लगी गड्डियां देखकर नहीं गिना था कैश, लग गया चूना; 15 लाख के सोने के सिक्के लेकर फरार हुए ठग, बाद में खुली पोल

राजस्थान विधानसभा में फिर 199 रह गए विधायक, जसवंत यादव के निधन से खाली हुई सीट; 3 साल में चौथी बार बनी ऐसी स्थिति

Rajasthan Bureaucracy News: अमरीका से जयपुर लौटे APO IAS शिखर अग्रवाल, विला-कॉटेज खरीद प्रकरण में अब ACB करेगी पूछताछ!

13 साल पहले बेटे की गवाही पर पिता को हुई थी उम्रकैद, अब राजस्थान हाईकोर्ट ने पलटा फैसला, पत्नी की हत्या का था आरोप