जयपुर

पश्चिमी विक्षोभ बिगाड़ रहा प्रदेश का मौसम तंत्र, अब अगले चौबीस घंटे में होने वाला है कुछ ऐसा

शहर में बादलों ने डाला डेरा बूंदाबांदी से पलटा मौसम...
2 min read
• •
Updated: 16 Mar 2018, 12:36 PM IST
rain

जयपुर। प्रदेश में बढ़ते पारे पर फिर से बादलों की आवाजाही और छितराई बारिश ने ब्रेक लगा दिए हैं। पंजाब व हरियाणा में जहां निम्न वायुदाब क्षेत्र बना हुआ है वहीं जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश के मौसम को प्रभावित कर रहा है। बीते चौबीस घंटे में प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में छितराई बारिश हुई। वहीं आज सुबह राजधानी में भी बादलों ने डेरा डाला और छितराई बौछारों से मौसम का मिजाज बदला है। आज सुबह जयपुर समेत अलवर, दौसा और अजमेर में बूंदाबांदी हुई। वहीं सीकर में 1.8 मिमी बारिश मापी गई है। मौसम के बदले मिजाज के चलते मौसम वैज्ञानिकों ने अगले चौबीस घंटे में दिन के तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना व्यक्त की है।


राजधानी में टोंक रोड, मालवीय नगर, जेएलएन रोड समेत कई हिस्सों में छितराई बौछारों से सडक़ें भीग गई। बादल छाए रहने से सूर्यदेव भी खामोश रहे और सुबह देर तक सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। शहर में हुई छितराई बौछारों से पारे में आंशिक गिरावट आई वहीं हवा में नमी बढऩे से मौसम सुहावना हो गया। आज शहर का न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री रहा। आज सुबह नौ बजे दिन का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है।

प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कभी तेज गर्मी तो कभी मौसम में ठंडक़ महसूस होने लगती है। सुबह तेज धूप खिलती है और दोपहर तक आसमान में बादल छा जाते है। ये सब अरब सागर में एक्टिव हुए चक्रवाती तंत्र का असर है। इस चक्रवाती तंत्र के चलते प्रदेश के कई जिलों में बेमौसम बारिश हो रही है, जिससे एक ओर वातावरण में ठंडक घुली है, वहीं किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। बुधवार रात को तेज आंधी के साथ आई बारिश ने जहां रबी की फसलों को नुकसान पहुंचाया, वहीं गुरुवार दोपहर में भी जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई।

Published on:
Also Read
View All