मुख्यमंत्री ने कहा कि पेट्रोकेमिकल जोन का विकास इस तरह किया जाए कि रिफाइनरी से मिलने वाले उत्पादों का उपयोग प्रदेश की औद्योगिक इकाइयों में ही हो सके। बालोतरा में निवेशकों की बैठक आयोजित कर पेट्रोकेमिकल जोन में निवेश आकर्षित करने के निर्देश दिए गए। सीएम ने कहा कि रिफाइनरी से मिलने वाले बाय-प्रोडक्ट्स का लाभ स्थानीय उद्यमियों को मिलना चाहिए। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री कार्यालय) अखिल अरोड़ा सहित निवेश संवर्धन ब्यूरो, राजस्थान औद्योगिक विकास एवं निवेश निगम, उद्योग विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।