जयपुर

Monsoon Update : मानसूनी बारिश ने लिया यूटर्न, कहां होगी बारिश कहां चलेगी 35 KMPH की गति से हवा

Monsoon Update : महज तीन दिनों के अंदर ही राजस्थान का मौसम पूरी तरह से बदल गया है। दक्षिण पश्चिमी मानसून की ट्रफ लाइन औसत लाइन से उत्तर की ओर यानी हिमालय में चली गई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Aug 2023, 11:43 AM IST
weather.png
Weather Today

Monsoon Update : महज तीन दिनों के अंदर ही राजस्थान का मौसम पूरी तरह से बदल गया है। दक्षिण पश्चिमी मानसून की ट्रफ लाइन औसत लाइन से उत्तर की ओर यानी हिमालय में चली गई है। यही वजह है कि तीन चार दिनों से मानसून की स्थितियां राजस्थान में कमजोर हो गई है। चार महीने से चल रही बारिश थम गई है।

जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि राज्य में आने वाले एक सप्ताह के दौरान कमजोर मानसून (Break Monsoon) परिस्थितियां बनी रहने तथा आगामी तीन-चार दिन अधिकांश भागों में अपेक्षाकृत तेज दक्षिण-पश्चिमी हवाएं 25 से 35 Kmph चलने की प्रबल संभावना बनी हुई है।

राजस्थान में इस समय मौजूद परिसंचरण तंत्र में फिलहाल कोई नई हलचल नहीं है। तापमान में बहुत अंतर नहीं आएगा। हवाओं की अधिक गति के कारण ठंडक बनी रहेगी। धूप के कारण कई जगहों पर उमस का सामना लोगों को करना पड़ सकता है। धूप के कारण खेत में बुवाई की हुई फसलों का फायदा मिलेगा।

इस दौरान राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, उदयपुर, कोटा, जयपुर संभाग के अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने तथा उत्तरी और उत्तर-पूर्वी राजस्थान के भरतपुर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश दिनांक 10-11 अगस्त को होने की संभावना है। शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।