बदला मौसम..अजमेर में हवा के साथ अंधड़, नसीराबाद और बिजयनगर में गिरे ओले

मौसम का पलट गया मूड। कहीं तेज हवा के साथ अंधड़ तो कहीं बारिश के साथ ओले।
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 May 2016, 8:38 AM IST
Feature image

मौसम का रुख गुरुवार को बदल-बदला नजर आया। अजमेर में अलसुबह तेज हवाओं संग धूल उड़ी। कई जगह तिरपाल और हल्के सामान उड़ गए। धूप निकलने तक आसमान भी मटमैला नजर आया। शाम को बादलों ने डेरा जमा लिया।

नसीराबाद बिजयनगर में बारिश के संग चने के आकार के ओले गिरे। भिनाय और आसपास के इलाकों में भी बारिश हुई। जिले के कई क्षेत्रों में बादलों और सूरज में लुकाछिपी का दौर चला।

नसीराबाद में दोपहर तक गर्मी रही। शाम को तेज गर्जना के साथ बारिश और चने के आकार के ओले गिरे। कई इलाकों में सड़कों पर पानी बह गया।

बिजयनगर में भी शाम 4.15 बजे बारिश हुई और चने के आकार के ओले गिरे। इससे मौसम सुहावाना हो गया। भिनाय में हल्की बारिश से सड़कें गीली हो गई। केकड़ी, पुष्कर, किशनगढ़, ब्यावर, मसूदा और अन्य क्षेत्रों में बादलों और सूरज में लुकाछिपी का दौर चला। हवा चलने और बादलों के कारण गर्मी से मामूली राहत मिली।

अजमेर में हवाओं संग धूल

अजमेर में अलसुबह करीब 3-4 बजे हवाओं के झौंके के साथ धूल उड़ी। सड़कों पर धूल, पेड़-पौधों के पत्तियां, कचरा बिखर गया। कई घरों, बगीचों में गमले टूट गए। तिरपाल और हल्के सामान उड़ गए। घरों, वाहनों पर धूल-मिट्टी जअजमेर में हवाओं संग धूलम गई। सुबह धूप निकलने तक आसमान में धूल छाई रही। दिन में धूप तेज रही। शाम को आसमान पर बादलों का जमावड़ा हो गया।

Published on: