जयपुर

राजस्थान में यहां बदला मौसम, भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश, आया मानसून को लेकर ताजा अपडेट

Rajasthan Weather Update : भीषण गर्मी के बीच तेज हवा और हल्की बारिश की अलर्ट ने लोगों को दिलाई राहत। जयपुर सहित राजस्थान के 19 जिलों में बदला मौसम, छाए बादल और चली तेज हवाएं।
2 min read
• •
Updated: 19 May 2024, 6:38 PM IST
Rajasthan Weather Today: Weather changed in Rajasthan, cloudy; it rained lightly

जयपुर। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने तात्कालिक चेतावनी जारी की है। जिसमें विभाग ने राजधानी जयपुर सहित राज्य के 19 जिलों में तेज अंधड़ व हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, टॉक, बीकानेर झुंझुनूं, चूरू, सीकर, नागौर, जोधपुर पाली, अजमेर, भीलवाड़ा चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, जिलों और आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं पर तेज सतही हवाओं (20-30 किमी प्रति घंटे) व मेघगर्जन/आकाशीय बिजली के साथ तेज़ अंधड़ (अपेक्षित हवा की गति 40-50Kmph gusty up to 80Kmph) हल्की वर्षा होने की संभावना की चेतावनी जारी की है।

नागौर में बारिश से मिली राहत

भीषण गर्मी के बीच राजस्थान के नागौर में रविवार को ( 19 मई ) बारिश ने लोगों को राहत दिलाई। नागौर के जायल सहित आसपास के इलाकों में बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जिससे लोगों ने भीषण गर्मी के बीच राहत महसूस की। बता दें कि इन दिनों राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है। कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है। जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है। पश्चिमी राजस्थान में हीट वेव की चेतावनी जारी है। जहां IMD ने आगामी दिनों में तापमान 45-46 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई है। वहीं राजधानी जयपुर सहित राजस्थान के लगभग जिलों में तपती गर्मी से आम जनजीवन प्रभावित है।

राजस्थान में मानसून को लेकर ये है ताजा अपडेट

मौसम विभाग ने इस मानसून झमाझम बारिश होने की सभांवना जताई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून के 31 मई से 1 जून के आसपास केरल पहुंचने की संभावना है। मानसून के केरल पहुंचने के बाद ही अन्य राज्यों के लिए मानसून की चाल तय होगी। राजस्थान में 25 जून से 6 जुलाई के बीच मानसून पहुंचने की संभावना है। हालांकि इसमें बदलाव संभव है।

Updated on:
19 May 2024, 6:38 PM IST
Published on: