जयपुर

Weather Forecast : मौसम को लेकर बड़ी खबर, अगले सप्ताह के अंत तक होगा ऐसा

Weather Forecast: पश्चिमी विक्षोभ के कारण लगभग एक पखवाड़े तक मौसम में आए उतार-चढ़ाव का दौर अब समाप्त हो गया है। बारिश और ओलावृष्टि के कारण उपजी ठंडक अब सूरज की तपिश से कम होने लगी है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Apr 2023, 10:26 AM IST
photo_6165684445902910413_y.jpg

Weather forecast श्रीगंगानगर. पश्चिमी विक्षोभ के कारण लगभग एक पखवाड़े तक मौसम में आए उतार-चढ़ाव का दौर अब समाप्त हो गया है। बारिश और ओलावृष्टि के कारण उपजी ठंडक अब सूरज की तपिश से कम होने लगी है। तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी सप्ताह भर में तेज गर्मी के संकेत दे रही है, वहीं मौसम विभाग का पूर्वानुमान भी अब मौसम शुष्क रहने की संभावना जता रहा है। हालांकि आगामी सप्ताह कभी कभार आसमान पर बादल छाएंगे। लेकिन इनसे बारिश की उम्मीद नहीं की जा सकती।

पिछले माह हुई बारिश और ओलावृष्टि के बाद तापमान इतना रहा कि गर्मी का एहसास ही नहीं हुआ। कई बार तो गर्म कपड़े पहने की नौबत आई। अप्रैल की शुरुआत में मौसम ने फिर करवट ली तो पहले सप्ताह के अधिकांश दिन बरसते हुए बीते। इस सप्ताह में सबसे कम तापमान 3 अप्रैल को रहा। इस दिन अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यानि गर्मी में भी सर्दी जैसा एहसास। पश्चिमी विक्षोभ से बारिश का दौर 5 अप्रैल तक चला। उसके बाद तापमान के तेवर लगातार तीखे होते जा रहे हैं।

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस था जो शनिवार को लगभग दो डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 35.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तापमान में बढ़ोतरी इसी तरह जारी रही तो अगले सप्ताह के अंत तक यह 40 डिग्री सेल्सियस या इससे अधिक तक पहुंच जाएगा।

Published on: