28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
लापता युवक का शव मेट्रो स्टेशन के पास नाले में मिला, आंखों की पुतलियां गायब
Play video

लापता युवक का शव मेट्रो स्टेशन के पास नाले में मिला, आंखों की पुतलियां गायब

गुर्जर की थड़ी स्थित न्यू आतिश मार्केट मेट्रो स्टेशन (New Aatish Market Metro Station) के पास शनिवार रात लापता युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की दोनों आंखों की पुतली गायब बताई जा रही है। श्याम नगर थानाधिकारी धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि राजीव नगर कच्ची बस्ती निवासी विशाल बैरवा (19१९) का शव न्यू आतिश मार्केट मेट्रो स्टेशन के पीछे नाले में मिला है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Jameel Ahmed Khan

•

Updated: 9 Apr 2023, 2:17 AM IST

जयपुर. गुर्जर की थड़ी स्थित न्यू आतिश मार्केट मेट्रो स्टेशन (New Aatish Market Metro Station) के पास शनिवार रात लापता युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की दोनों आंखों की पुतली गायब बताई जा रही है। श्याम नगर थानाधिकारी धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि राजीव नगर कच्ची बस्ती निवासी विशाल बैरवा (19) का शव न्यू आतिश मार्केट मेट्रो स्टेशन के पीछे नाले में मिला है। उसके परिजन ने शनिवार को ही गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उसकी बाइक मेट्रो स्टेशन के पास खड़ी थी जिस पर परिजन और पुलिस ने उसे आस-पास तलाशा। तो उसका शव नाले में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएमएस अस्पताल में रखवाया है। पुलिस ने युवक की हत्या का अंदेशा जताया है। मेट्रो स्टेशन के भीतर खून के छींटे मिलने पर एफएसएल टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। युवक की बाइक के पास उसका बैग और दवाई भी मिली है।

मौसी की दवा लेकर लौट रहा था

मामा सज्जन कुमार ने बताया कि विशाल छह माह से इन्द्रा गांधी नगर निवासी मौसी के यहां रह कर कॉलेज की पढ़ाई कर रहा था। शुक्रवार को वह मौसी की दवा लेने निकला था। शाम को वह गुर्जर की थड़ी स्थित माता-पिता से मिलकर लौट रहा था। रात तक घर नहीं आने पर मौसी ने बहन से पूछा तो उसके लापता होने का पता चला।