जयपुर

Weather Forecast: तीन दिन बाद फिर बारिश, IMD ने जारी की मई की Weather Report

Weather Forecast: जयपुर प्रदेश में रविवार को मौसम ने फिर से करवट ली। जयपुर, अलवर, दौसा, सीकर, चूरू, झुंझुनू सहित कई जिलों में तेज हवा के साथ धूल का गुबार आसमान में छा गया। कई स्थानों पर हल्की तो कुछ जगह तेज बारिश हुई। इससे तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई।
2 min read
• •
Updated: 24 Apr 2023, 11:35 AM IST
weather update.jpeg

Weather Forecast: जयपुर प्रदेश में रविवार को मौसम ने फिर से करवट ली। जयपुर, अलवर, दौसा, सीकर, चूरू, झुंझुनू सहित कई जिलों में तेज हवा के साथ धूल का गुबार आसमान में छा गया। कई स्थानों पर हल्की तो कुछ जगह तेज बारिश हुई। इससे तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई। झुंझुनू के पिलानी में 8.6 मिमी और जयपुर में 2 मिमी. बारिश दर्ज की गई। बारिश के बाद भी सर्द हवा चलने से अप्रेल के महीने में हल्की सर्दी का अहसास हुआ।

तापमान 33 डिग्री से गिरकर 21 डिग्री पर पहुंचा
जयपुर में दोपहर 2 बजे से मौसम में परिवर्तन हुआ। तेज हवा व बारिश के कारण तापमान में करीब 12 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। जयपुर में दोपहर 1 बजे के आसपास अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री था, जो कि आंधी- बारिश के बाद गिरकर 21 डिग्री पर पहुंच गया। ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन पर शाम 6 बजे 21 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

आगे तीन दिन बढ़ेगा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अब तीन दिन मौसम साफ रहेगा। साथ ही तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी होगी। इसके बाद 26 अप्रेल को प्रदेश के दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं मेघगर्जन व हल्की बारिश होने के आसार है। 27- 28 अप्रेल से एक नया तंत्र सक्रिय होने से एक बार फिर प्रदेश में आंधी व बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेगी।

खास बात: मई में बढ़ेगी बारिश
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार प्रदेश में मई के पहले सप्ताह में बरसात की गतिविधियों में तेजी आएगी। इस दौरान तेज हवा के साथ बरसात होगी। जिससे तापमान में दो से पांच डिग्री की गिरावट होगी।

Updated on:
24 Apr 2023, 11:35 AM IST
Published on: