28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Forecast : मौसम को लेकर बड़ी खबर, आज से बदलेगा मौसम

Weather Update: प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो गया है। शुक्रवार को हवा चलने से तापमान में खास बढ़ोतरी नहीं हुई। हालांकि, शनिवार से एक बार फिर से गर्मी का असर तेज होगा और तापमान में बढ़ोतरी होगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 22 Apr 2023, 2:12 PM IST

weather.jpeg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क। Weather Update: प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो गया है। शुक्रवार को हवा चलने से तापमान में खास बढ़ोतरी नहीं हुई। हालांकि, शनिवार से एक बार फिर से गर्मी का असर तेज होगा और तापमान में बढ़ोतरी होगी। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार अगले चार-पांच दिन मौसम शुष्क रहेगा। जिससे तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी।

यह भी पढ़ें : यहां-यहां रेतीले तूफान के साथ बारिश का अलर्ट, 50 किलोमीटर की गति से आएगी आंधी

शुक्रवार को पूरे प्रदेश में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। सर्वाधिक अधिकतम तापमान बांसवाड़ा में 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, जयपुर में अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के वैज्ञानिक ने बताया कि राजस्थान के मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें : नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पहले ही यहां ओले गिरने से फसल बर्बाद, बिजली गिरने से खेत में लगी आग

आज से बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक आज से तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। वहीं अप्रेल के आखिर सप्ताह में कई जिलों में लू का असर देखने को मिलेगा। वर्तमान में अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री से कम रहा। अगले 24 घंटे में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो जाएगा। शनिवार से तापमान में बढ़ोतरी का फिर से दौर शुरू हो जाएगा।