28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पहले ही यहां ओले गिरने से फसल बर्बाद, बिजली गिरने से खेत में लगी आग

Weather Update: प्रदेश में नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहले ही श्रीगंगानगर जिले में मौसम बदल गया है। रविवार दोपहर तक तीखी धूप का सामना करने के बाद लोगों को शाम होते-होते मेघ गर्जना के साथ हुई हल्की बारिश से राहत मिली। श्रीबिजयनगर, रायसिंहनगर और अनूपगढ़ क्षेत्र में भी बारिश हुइ्र है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 17 Apr 2023, 12:29 PM IST

farmer.jpeg

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क. Weather Update: प्रदेश में नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहले ही श्रीगंगानगर जिले में मौसम बदल गया है। रविवार दोपहर तक तीखी धूप का सामना करने के बाद लोगों को शाम होते-होते मेघ गर्जना के साथ हुई हल्की बारिश से राहत मिली। श्रीबिजयनगर, रायसिंहनगर और अनूपगढ़ क्षेत्र में भी बारिश हुइ्र है। सूरतगढ़ में बारिश के साथ ओले भी गिरे। तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी मौसम में बदलाव का संकेत दे रही थी। नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना के चलते मौसम विभाग ने 18-19 अप्रैल को मौसम में बदलाव के साथ बारिश की भविष्यवाणी की हुई थी। लेकिन दो दिन पहले ही मौसम पलटा खा गया। दोपहर ढाई बजे अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस था वहीं न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री तक पहुंच गया। उसके बाद आसमान पर बादल छाने लगे। शाम के चार बजते-बजते आसमान बादलों से अट गया। बारिश की बूंदे शाम साढे़ छह बजे के बाद गिरी तो लोगों ने राहत की सांस ली। हल्की बूंदाबांदी से सड़कें गिली हो गई।


यह भी पढ़ें : चार दिन चढ़ेगा पारा, 18 से बदलेगा मौसम, इन जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया आंधी-बारिश का अलर्ट

आसमानी बिजली गिरने से गेहूं की फसल आग की भेंट चढ़ी
सादुलशहर. रविवार को दोपहर बाद क्षेत्र में मौसम ने अचानक करवट ली। आसमान में घने बादल छाने के साथ ही बिजली भी गरजने लगी। शहर से करीब 3 किमी. दूर चक 13 केआरडब्ल्यू में काश्तकार इन्द्राज सहारण के खेत में आसमानी बिजली गिरने से गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। भाकियू के शिवप्रकाश सहारण ने बताया कि आसमानी बिजली गिरने से करीब आधा बीघा में गेहूं की खड़ी फसल आग की भेंट चढ़ गई। आग का फैलाव आगे न बढ़े, इसके लिए आसपास के खेतों के किसानों ने पानी के टैंकर व अन्य साधनों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। गनीमत यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।

यह भी पढ़ें : जानें राजस्थान में इस हफ्ते मौसम का हाल, मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में होगी अंधड़ के साथ बारिश

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग