28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Forecast: जानें राजस्थान में इस हफ्ते मौसम का हाल, मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में होगी अंधड़ के साथ बारिश

Weather Forecast: समूचे मारवाड़ में शनिवार को गर्मी का मौसम रहा। अधिकांश स्थानों पर पारा चालीस डिग्री के पार होने से लोग हलकान रहे। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक मौसम शुष्क रहने के साथ तेज गर्मी रहेगी। इस दौरान तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पाली

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 16 Apr 2023, 9:17 AM IST

weather.jpeg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क/पाली . Weather Forecast: समूचे मारवाड़ में शनिवार को गर्मी का मौसम रहा। अधिकांश स्थानों पर पारा चालीस डिग्री के पार होने से लोग हलकान रहे। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक मौसम शुष्क रहने के साथ तेज गर्मी रहेगी। इस दौरान तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार है।

मंगलवार से एक नया पश्चिमी विक्षोभ राज्य के ऊपर सक्रिय होने की संभावना है। इससे जोधपुर, बीकानेर, अजमेर संभाग व शेखावटी क्षेत्र में दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ अचानक तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है।

यह भी पढ़ें : चार दिन चढ़ेगा पारा, 18 से बदलेगा मौसम, इन जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया आंधी-बारिश का अलर्ट

इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफॅ्तार से हवा के साथ बारिश होने की संभावना रहेगी। जोधपुर और बीकानेर संभाग में कहीं आंधी भी आ सकती है।

अगले दिन बुधवार को विक्षोभ का सर्वाधिक असर रहने से जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर, अजमेर, जयपुर व भरतपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ अचानक तेज हवाएं तथा हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है। इससे मौसम में दो से चार डिग्री की गिरावट आने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : IMD ने जारी किया मानसून का पूर्वानुमान, राजस्थान के इन जिलों पर अल नीनो का दिखेगा असर

गर्मी से लोग हुए बेहाल
पाली शहर में शनिवार को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही तीखी धूप निकल आई। सुबह दस बजे के बाद धूप में निकलना मुश्किल हो रहा था। गर्मी के कारण दोपहर में मुख्य मार्ग सूने हो गए।


बढ़ने लगी सूरज की तपिश
माउंट आबू. पर्यटन स्थल माउंट आबू में तापमापी के पारे में निरंतर उछाल होने से सूरज की तपिश अपना रंग दिखाने लगी है। निरंतर तापमान में हुई वृद्धि के चलते शनिवार सवेरे दिन चढऩे के बाद से गर्मी का असर दिखने लगा। दोपहर के समय लोगों को छांव का सहारा लेना पड़ा। अधिकतम तापमान में 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस का उछाल आने से तापमान 14 डिग्री सेल्सियस पर रहा। अलसुबह मौसम में घुली ठंडक के बीच पर्यटकों ने सड़कों व बाजारों में चहलकदमी करते मौसम का आनंद लिया। दिन में गर्मी के तेवर तीखे रहे। अपराह्न में आसमान में आरंभ हुआ बादलों का आवागमन शाम तक जारी रहा।